{"_id":"6ad2e95ac3de4af1290e985b","slug":"punjab-congress-incharge-sachin-pilot-punjab-visit-moga-today-all-update-2026-10-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट का पंजाब दाैरा: मोगा और जगराओं में कत्ल किए गए तीन लोगों के परिवारों से मिलेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट का पंजाब दाैरा: मोगा और जगराओं में कत्ल किए गए तीन लोगों के परिवारों से मिलेंगे
Sat, 17 Oct 2026 09:34 AM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा/लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा/लुधियाना
Published by: Nivedita
Updated Sat, 17 Oct 2026 09:34 AM IST
सार
जून 2023 में ज्वेलर्स मालिक परमिंदर सिंह बिक्की की हत्या हुई थी। सचिन पायलट सबसे पहले उनके परिवार से मुलाकात करेंगे। इसके बाद वह कांग्रेस के ब्लॉक प्रधान एवं गांव के नंबरदार बलजिंदर सिंह बल्ली के परिवार से मिलेंगे।
विज्ञापन
सचिन पायलट और परगट सिंह
- फोटो : X @PargatSOfficial
विस्तार
पंजाब कांग्रेस के प्रभारी सचिन पायलट आज करीब 11 बजे मोगा पहुंचेंगे। वह 2023 में हुई दो हत्याओं के मृतकों के परिवारों से मुलाकात कर उनके साथ दुख साझा करेंगे।
जून 2023 में ज्वेलर्स मालिक परमिंदर सिंह बिक्की की हत्या हुई थी। सचिन पायलट सबसे पहले उनके परिवार से मुलाकात करेंगे। इसके बाद वह कांग्रेस के ब्लॉक प्रधान एवं गांव के नंबरदार बलजिंदर सिंह बल्ली के परिवार से मिलेंगे। बलजिंदर सिंह बल्ली की 18 सितंबर 2023 को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

Trending Videos
गिद्दड़विंडी में कबड्डी खिलाड़ी तेजपाल के परिवार से मिलेंगे सचिन पायलट
कांग्रेस के पंजाब प्रभारी सचिन पायलट आज जगराओं के नजदीक सिधवां बेट के गांव गिद्दड़विंडी में कबड्डी खिलाड़ी तेजपाल सिंह के घर पहुंचेंगे। यहां वह तेजपाल सिंह के परिजनों से मुलाकात कर उनके साथ दुख साझा करेंगे और परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करेंगे। इस दौरान जगराओं के हलका इंचार्ज एवं पूर्व विधायक जगतार सिंह जग्गा भी उनके साथ मौजूद रहेंगे। इसके बाद सचिन पायलट भैणी साहिब जाएंगे।
कांग्रेस सूत्रों के अनुसार, आम आदमी पार्टी की सरकार के कार्यकाल में पंजाब में जिन परिवारों ने हत्या की घटनाओं में अपने परिजनों को खोया है, सचिन पायलट उन परिवारों से मिलकर संवेदना व्यक्त कर रहे हैं। इसी कड़ी में उनका गिद्दड़विंडी पहुंचने का कार्यक्रम है।
एसएसपी कार्यालय से महज 250 मीटर दूर हुई थी हत्या
गौरतलब है कि पिछले साल 31 अक्टूबर को जगराओं में कबड्डी खिलाड़ी तेजपाल सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। दोपहर करीब 2:50 बजे एसएसपी कार्यालय से महज 250 मीटर की दूरी पर बदमाशों ने तेजपाल सिंह की छाती में गोली मार दी थी। इस वारदात ने इलाके में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए थे।
सचिन पायलट के दौरे के दौरान पूर्व विधायक जगतार सिंह जग्गा के अलावा कांग्रेस नेता करनजीत सोनी गालिब, ब्लॉक प्रधान नवदीप सिंह गरेवाल, मनी गर्ग समेत कई कांग्रेसी नेताओं के मौजूद रहने की संभावना है।