{"_id":"6aaa8f0b8d3fbf99740c0254","slug":"video-akali-dal-state-wide-protest-in-moga-against-power-cuts-2026-09-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"मोगा में बिजली कटौती के खिलाफ अकाली दल का प्रदेशव्यापी धरना, मोगा में पावर ग्रिड के बाहर जोरदार प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोगा में बिजली कटौती के खिलाफ अकाली दल का प्रदेशव्यापी धरना, मोगा में पावर ग्रिड के बाहर जोरदार प्रदर्शन
पंजाब में बिजली की अघोषित कटौती और पूरी बिजली सप्लाई न मिलने के विरोध में शिरोमणि अकाली दल की ओर से आज प्रदेशभर के जिला मुख्यालयों पर प्रदेशव्यापी धरना दिया गया। इसी कड़ी में मोगा में भी अकाली दल के कार्यकर्ताओं ने पावर ग्रिड के बाहर धरना देकर पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। धरने की अगुवाई अकाली दल के प्रदेश वाइस प्रधान संजीत सिंह सन्नी गिल ने की। इस दौरान बड़ी संख्या में अकाली कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों ने बिजली की अघोषित कटौती के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और सरकार से लोगों को निर्बाध बिजली सप्लाई उपलब्ध करवाने की मांग की। अकाली नेताओं ने कहा कि बिजली कटौती के कारण आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों को खेतों में मोटरें चलाने के लिए पर्याप्त बिजली नहीं मिल रही, जबकि भीषण गर्मी और उमस के बीच घरेलू उपभोक्ताओं को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली कटौती का असर बच्चों की पढ़ाई और व्यापारिक गतिविधियों पर भी पड़ रहा है।
संजीत सिंह सन्नी गिल ने कहा कि पंजाब सरकार लोगों को पर्याप्त बिजली उपलब्ध करवाने में विफल रही है। उन्होंने मांग की कि बिजली की अघोषित कटौती तुरंत बंद की जाए और किसानों, घरेलू उपभोक्ताओं तथा व्यापारियों को निर्बाध बिजली सप्लाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो शिरोमणि अकाली दल की ओर से संघर्ष को और तेज किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।