{"_id":"6a8eb642abc2f5816c022eca","slug":"video-98-people-pledged-to-donate-their-eyes-posthumously-at-a-bharat-vikas-parishad-bvp-camp-in-kotkapura-2026-08-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"कोटकपूरा में भाविप के शिविर में 98 लोगों ने मरणोपरांत नेत्रदान का लिया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटकपूरा में भाविप के शिविर में 98 लोगों ने मरणोपरांत नेत्रदान का लिया संकल्प
भारत विकास परिषद कोटकपूरा की दोनों शाखाओं की तरफ से मनाए जा रहे विकास माह के तहत स्थानीय ढोढा चौक में आयोजित जागरूकता शिविर के दौरान 98 लोगों ने मरणोपरांत आंखें दान करने के संकल्प पत्र भरे। संकल्प लेने वाले लोगों को संस्था द्वारा मौके पर ही पहचान पत्र भी बनाकर दिए गए।
भाविप की मुख्य शाखा के प्रधान कपिल गोयल और प्रकल्प प्रभारी डॉ. केके कटारिया व रंजीव शर्मा की देखरेख में लगाए गए शिविर में प्रांतीय सलाहकार नरेशपाल कांसल और सुभाष गोयल ने विशेष रूप से भाग लिया। इस मौके पर कपिल गोयल व डॉ देवराज ने बताया कि भाविप की तरफ से पिछले कई सालों से लोगों को मरणोपरांत आंखें दान करने के लिए जागरूक किया जा रहा है और अब तक करीब 200 से भी अधिक लोगों की आंखें सिविल अस्पताल कोटकपूरा, बराड़ आई अस्पताल व मेडिकल कॉलेज अस्पताल फरीदकोट के सहयोग से दान भी करवाई जा चुकी है। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति के मरणोपरांत छह घंटे के भीतर उनकी आंखों को सुरक्षित हासिल किया जा सकता है और उसे 36 घंटे के भीतर दो लोगों को लगाया जाता है। कोटकपूरा शाखा की तरफ से हर साल ऐसे जागरूकता शिविर लगाकर लोगों को मरणोपरांत आंखें दान करने की प्रेरणा दी जाती है। शिविर को सफल बनाने में सचिव कुलभूषण कौड़ा,पवन सपरा, डॉ सतीश शर्मा, ओम प्रकाश गुप्ता, पंकज बांसल समेत अन्य सदस्यों का सहयोग रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।