{"_id":"6a93c01ff341afd846023aab","slug":"video-194-farmers-sent-to-jail-in-faridkot-2026-08-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"फरीदकोट में 194 किसानों को भेजा जेल, बीकेयू सिद्धूपुर ने की जेल भरो आंदोलन की घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदकोट में 194 किसानों को भेजा जेल, बीकेयू सिद्धूपुर ने की जेल भरो आंदोलन की घोषणा
फरीदकोट में भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धूपुर के शनिवार को प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय प्रदर्शन से पहले हिरासत में लिए गए 194 किसानों को देर रात न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। इनमें 145 किसानों को फरीदकोट जेल, जबकि 49 को बठिंडा जेल भेजा गया है। जेल भेजे गए किसानों में संगठन के प्रांतीय महासचिव काका सिंह कोटड़ा, प्रदेश उपाध्यक्ष जसवीर सिंह सिद्धूपुर, मुक्तसर के जिलाध्यक्ष बेअंत सिंह दोदा और फाजिल्का के जिला महासचिव लखविंदर सिंह सहित अन्य किसान नेता शामिल हैं।
किसान पिछले करीब पांच माह से लैंड मॉर्गेज बैंक के बाहर ओटीएस स्कीम लागू करने, किसानों से लिए गए खाली चेक वापस करने सहित अन्य मांगों को लेकर धरना दे रहे हैं। मांगों का समाधान नहीं होने पर संगठन ने 29 अगस्त को सड़क और रेलवे ट्रैक जाम करने की चेतावनी दी थी। पुलिस कार्रवाई के बाद रविवार को बीकेयू सिद्धूपुर ने जेल भरो आंदोलन का ऐलान किया। प्रांतीय अध्यक्ष जगजीत सिंह डल्लेवाला ने कहा कि किसान रोजाना जत्थों के रूप में फरीदकोट पहुंचकर गिरफ्तारियां देंगे। पहले जत्थे में फरीदकोट जिले के किसान गिरफ्तारी देंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।