{"_id":"6a93ed0a7debfab9110e2958","slug":"video-clash-between-two-groups-following-disconnection-of-electricity-supply-2026-08-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"बिजली कनेक्शन काटने के बाद दो पक्षों में मारपीट, बिजली कर्मचारी समेत दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली कनेक्शन काटने के बाद दो पक्षों में मारपीट, बिजली कर्मचारी समेत दो घायल
बिजली बिल का बकाया भुगतान नहीं करने पर पावरकॉम कर्मचारियों द्वारा एक घर का बिजली कनेक्शन काटने के बाद दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद के दौरान हुई मारपीट में पावरकॉम कर्मचारी समेत दो लोग घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रविवार सुबह करीब सात बजे उपचाराधीन पावरकॉम कर्मचारी गुरदेव सिंह पुत्र अर्जन सिंह निवासी सियाल ने बताया कि वह पावरकॉम में कर्मचारी है। उसे खैड़ा मंदिर बिजली घर से गांव सिद्धवां दोना में बकाया बिजली बिलों की वसूली के लिए भेजा गया था।
गुरदेव सिंह के अनुसार, जब वह उपभोक्ता सुखप्रीत सिंह पुत्र रमन सिंह निवासी सिद्धवां दोना के घर बकाया बिजली बिल की राशि लेने पहुंचा तो वहां बहस होने लगी। इसके बाद विभागीय हिदायतों के अनुसार उन्होंने बिजली कनेक्शन काट दिया और वहां से चले गए। आरोप है कि कुछ देर बाद रास्ते में सुखप्रीत सिंह ने उसे घेर लिया और हमला कर घायल कर दिया।
वहीं, उपचाराधीन सुखप्रीत सिंह के परिजनों ने आरोप लगाया कि उनके बिजली बिल का करीब नौ हजार रुपये बकाया था। उन्होंने बिल जमा करवाने के लिए समय भी लिया हुआ था, लेकिन इसके बावजूद बिजली कनेक्शन काट दिया गया। जब सुखप्रीत सिंह ने इसका विरोध किया तो आरोप है कि गुरदेव सिंह ने उस पर हमला कर उसे घायल कर दिया।
दोनों घायलों का उपचार ड्यूटी डॉक्टर करनप्रीत सिंह द्वारा किया जा रहा है। अस्पताल प्रशासन ने दोनों की एमएलआर काटकर थाना सदर को भेज दी है।
मौके पर पुलिस पार्टी के साथ पहुंचे एएसआई बख्शीश सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। जांच के बाद तथ्यों के आधार पर बनती कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।