{"_id":"6a4e39aa4ced5504d20a7b1f","slug":"punjab-weather-update-rainy-season-till-july-12-monsoon-will-reach-fazilka-muktsar-soon-too-2026-07-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"Punjab Weather Update: 12 जुलाई तक बारिश का दौर, फाजिल्का-मुक्तसर में भी जल्द पहुंचेगा मानसून","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab Weather Update: 12 जुलाई तक बारिश का दौर, फाजिल्का-मुक्तसर में भी जल्द पहुंचेगा मानसून
पंजाब में मानसून अगले दो से तीन दिनों में फाजिल्का और मुक्तसर के शेष हिस्सों तक पहुंच जाएगा। इसके साथ ही पूरा पंजाब मानसून की चपेट में आ जाएगा। विभाग ने 12 जुलाई तक राज्य में बारिश की अच्छी गतिविधियों का पूर्वानुमान जताया है। मंगलवार को अधिकतर स्थानों पर मौसम शुष्क रहा, हालांकि कुछ जिलों में हल्की बारिश दर्ज की गई। बारिश सीमित रहने के कारण गर्मी का असर बना रहा और राज्य में अधिकतम तापमान 1.3 डिग्री बढ़ गया। फरीदकोट में पारा 42.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 2.7 डिग्री अधिक दर्ज किया गया। मौसम विभाग की तरफ से पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर और मोहाली में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं गुरदासपुर, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, बरनाला, संगरूर, पटियाला, तरनतारन, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा और बठिंडा में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।