{"_id":"6af4a4891ddb68caa00cdb50","slug":"video-havoc-caused-by-a-speeding-thar-in-baruwal-two-people-killed-on-the-spot-driver-absconding-2026-11-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"बरूवाल में तेज रफ्तार थार का कहर, दो लोगों की मौके पर मौत; चालक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरूवाल में तेज रफ्तार थार का कहर, दो लोगों की मौके पर मौत; चालक फरार
कुल्लू-मनाली-चंडीगढ़ मुख्य मार्ग पर गांव बरूवाल के पास बुधवार सुबह करीब पांच बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। हिमाचल प्रदेश की ओर से तेज रफ्तार में आ रही थार गाड़ी ने सड़क किनारे खड़े दो व्यक्तियों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद आरोपी चालक गाड़ी समेत फरार हो गया।
मृतकों की पहचान बलबीर सिंह (60) पुत्र जीत सिंह निवासी गांव बरूवाल और विश्वनाथ (32) पुत्र नंद लाल निवासी गांव पल्ली, हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दोनों व्यक्ति गांव बरूवाल के पास सड़क किनारे खड़े थे। इसी दौरान हिमाचल प्रदेश की तरफ से आ रही थार गाड़ी नंबर HP 07 H 7865 ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।
हादसे की सूचना मिलते ही कीरतपुर साहिब पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। वहीं, घटना से गुस्साए मृतकों के परिजनों ने रोष जताते हुए कहा कि जब तक हादसे के जिम्मेदार थार चालक को गिरफ्तार नहीं किया जाता, तब तक वे शवों को सड़क से नहीं उठाने देंगे।
स्थिति को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने परिजनों को समझाया और आश्वासन दिया कि अगले एक से दो घंटे के भीतर थार गाड़ी और उसके चालक को काबू कर लिया जाएगा। पुलिस के आश्वासन के बाद परिजन शवों को उठवाने के लिए राजी हुए।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी चालक की तलाश सहित आगामी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।