{"_id":"6af18d80a6edd27e040779b3","slug":"parvinder-singh-jhotha-was-given-a-final-farewell-after-26-days-thousands-of-people-paid-their-respects-with-2026-11-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"परविंदर सिंह झोटा को 26 दिन बाद अंतिम विदाई, मानसा में हजारों ने नम आंखों से दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परविंदर सिंह झोटा को 26 दिन बाद अंतिम विदाई, मानसा में हजारों ने नम आंखों से दी श्रद्धांजलि
Video Desk Amar Ujala Dot Com
Published by: Chandra Prakash Neeraj
Updated Mon, 09 Nov 2026 04:56 PM IST
Link Copied
पंजाब के मानसा में नशा विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा को 26 दिन बाद अंतिम विदाई दी गई। दिवाली के दिन चकेरिया रोड स्थित उनके पैतृक खेतों में अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान हजारों की संख्या में लोग पहुंचे और नम आंखों से झोटा को श्रद्धांजलि दी। अंतिम संस्कार से पहले उनके पार्थिव शरीर को घर लाया गया, जहां परिवार, रिश्तेदारों और लोगों ने अंतिम दर्शन किए। इसके बाद फूलों से सजी ट्रैक्टर-ट्राली में पार्थिव शरीर रखकर शहर में अंतिम यात्रा निकाली गई। झोटा की पार्थिव देह को 7 नवंबर को पीजीआई चंडीगढ़ में पोस्टमार्टम के बाद फूलों से सजी विशेष एंबुलेंस के माध्यम से मानसा लाया गया। एंबुलेंस पर झोटा की तस्वीरें लगाई गई थीं। रास्ते में विभिन्न स्थानों पर लोग उनके अंतिम दर्शन के लिए एकत्र हुए। मानसा पहुंचने पर पार्थिव शरीर को सबसे पहले धरना स्थल से होते हुए उनके पैतृक घर लाया गया। यहां परिवार के सदस्यों और लोगों ने अंतिम दर्शन किए। इसके बाद अंतिम यात्रा चकेरिया रोड स्थित उनके पैतृक खेतों तक पहुंची, जहां अंतिम संस्कार की तैयारियां की गई थीं। खेतों तक जाने वाली सड़क भी तैयार करवाई गई। धार्मिक रस्मों के तहत पाठ और कीर्तन किया गया तथा अरदास के बाद अंतिम संस्कार की रस्में पूरी की गईं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।