{"_id":"6a9fd5aee0e8459f0b083931","slug":"haldwani-stage-purification-controversy-congress-protests-against-bjp-in-jalandhar-announces-protest-march-2026-09-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद: जालंधर में कांग्रेस का BJP के खिलाफ धरना, रोष मार्च का एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद: जालंधर में कांग्रेस का BJP के खिलाफ धरना, रोष मार्च का एलान
Video Desk Amar Ujala Dot Com
Published by: Chandra Prakash Neeraj
Updated Tue, 08 Sep 2026 03:01 PM IST
Link Copied
उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के भाषण के बाद मंच के कथित शुद्धिकरण को लेकर पंजाब कांग्रेस ने सोमवार को जालंधर में भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ धरना दिया। देशभगत यादगार हॉल में आयोजित धरने के दौरान कांग्रेस नेताओं ने इस घटना को सामाजिक समानता और संवैधानिक मूल्यों पर हमला बताते हुए भाजपा पर जमकर निशाना साधा। कांग्रेस ने इस मुद्दे पर रोष मार्च निकालने की भी घोषणा की। जालंधर के सांसद चरणजीत सिंह चन्नी और कैंट विधायक परगट सिंह समेत कांग्रेस नेताओं ने कहा कि हल्द्वानी की घटना केवल कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के अपमान का मामला नहीं है, बल्कि संविधान की आत्मा और समानता के अधिकार से जुड़ा गंभीर मुद्दा है। कांग्रेस नेताओं ने संविधान के अनुच्छेद 14, 15 और 17 का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि देश में जाति और धर्म के आधार पर भेदभाव की कोई जगह नहीं होनी चाहिए। नेताओं ने भाजपा पर महंगाई, बेरोजगारी, आर्थिक स्थिति और विदेश नीति जैसे मुद्दों से जनता का ध्यान हटाने के लिए जाति और धर्म की राजनीति करने का आरोप लगाया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।