फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Gulzar Singh suicide case Villagers outraged by AAP leader Jasveer Kaur  remarks

गुलजार सिंह सुसाइड केस: आप नेता जसवीर कौर के 'एआई वीडियो' बयान पर भड़के ग्रामीण, कार के आगे लेटे; हंगामा

Tue, 08 Sep 2026 02:57 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम ऊधम सिंह वाला
संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम ऊधम सिंह वाला Published by: Nivedita Updated Tue, 08 Sep 2026 02:57 PM IST
सार

पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल चीमा की रविवार को दिड़बा के गांव तूरबंजारा में एक जनसभा थी। इसी दाैरान एक शख्स को अपनी बात नहीं रखने दी गई। इस पर वह इतना आहत हो गया कि घर जाकर जहर खा लिया। उसकी माैत हो गई है। अब इस मामले में सियासत गरमा गई है।

विज्ञापन
Gulzar Singh suicide case Villagers outraged by AAP leader Jasveer Kaur  remarks
आप नेता की गाड़ी को घेरते ग्रामीण - फोटो : संवाद

विस्तार

दिड़बा के गांव तूरबंजारा में गुलजार सिंह आत्महत्या मामले ने तूल पकड़ लिया है। मंगलवार को पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचीं दिड़बा मार्केट कमेटी की चेयरपर्सन और 'आप' नेता जसवीर कौर को ग्रामीणों के भारी आक्रोश का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन




गांव पहुंचीं चेयरपर्सन जसवीर कौर ने जैसे ही दावा किया कि मृतक गुलजार सिंह का वायरल वीडियो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा बनाया गया है, वहां मौजूद लोग भड़क उठे। गुस्साए ग्रामीणों ने पंजाब सरकार और नेत्री के खिलाफ जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी।
विज्ञापन


गाड़ी के आगे लेटे ग्रामीण
माहौल तनावपूर्ण होते देख चेयरपर्सन ने जब मौके से निकलने का प्रयास किया, तो आक्रोशित ग्रामीणों ने उनकी गाड़ी को घेर लिया और कई लोग कार के आगे ही लेट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने कराया बचाव
मौके पर सादा कपड़ों में मुस्तैद पुलिस कर्मियों ने बमुश्किल स्थिति को संभाला। प्रदर्शनकारियों को शांत कराकर और बीच-बचाव करके चेयरपर्सन की कार को सुरक्षित वहां से रवाना किया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed