{"_id":"6af451f4ac6713d01f0a15a9","slug":"crackdown-on-arms-and-drug-smuggling-network-in-amritsar-consignment-including-rpg-and-14-pistols-recovered-2026-11-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर में हथियार-नशा तस्करी नेटवर्क पर कार्रवाई, RPG और 14 पिस्तौल समेत भारी खेप बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर में हथियार-नशा तस्करी नेटवर्क पर कार्रवाई, RPG और 14 पिस्तौल समेत भारी खेप बरामद
Video Desk Amar Ujala Dot Com
Published by: Chandra Prakash Neeraj
Updated Wed, 11 Nov 2026 05:04 PM IST
Link Copied
सीमावर्ती जिले में हथियारों और नशे की तस्करी के लिए सक्रिय नेटवर्क पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। केंद्रीय एजेंसी के साथ मिलकर चलाए गए संयुक्त ऑपरेशन में पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से आरपीजी रॉकेट लॉन्चर, दो अवैध पिस्तौल और 106 कारतूस बरामद किए हैं। इसके साथ ही 7 किलो 904 ग्राम हेरोइन, 5 किलो 152 ग्राम अफीम और 2 किलो 344 ग्राम आसीई (मेथामफेटामाइन) भी जब्त की गई है। पुलिस के अनुसार, बरामदगी में एक ड्रोन, जीपीएस ट्रैकर और पांच मोबाइल फोन भी शामिल हैं। बरामद आरपीजी का वजन 22 नेटो बताया गया है। इस कार्रवाई से सीमावर्ती क्षेत्र में हथियारों और नशीले पदार्थों की सप्लाई करने वाले नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है। डीजीपी गौरव यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर ऑपरेशन की जानकारी साझा की। शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी विदेश में बैठे हैंडलरों के संपर्क में थे। इन हैंडलरों के निर्देश पर हथियारों और नशीले पदार्थों की खेप आगे पहुंचाई जाती थी। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद हथियार और नशे की खेप कहां से लाई गई थी और इसे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था। पुलिस ने इस संबंध में थाना घरिंडा, लोपोके और भिंडी सैदा में अलग-अलग एफआईआर दर्ज की हैं। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों, हथियारों के स्रोत और नशे के खरीदारों की पहचान की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।