{"_id":"6af447ba9fc5e146850b5082","slug":"jalandhar-two-youths-found-sitting-in-two-blend-cafe-with-a-licensed-pistol-arrested-police-register-a-cas-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालंधर: टू ब्लेंड कैफे में लाइसेंसी पिस्तौल लेकर बैठे दो युवक गिरफ्तार, पुलिस ने दर्ज किया केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर: टू ब्लेंड कैफे में लाइसेंसी पिस्तौल लेकर बैठे दो युवक गिरफ्तार, पुलिस ने दर्ज किया केस
Wed, 11 Nov 2026 04:17 PM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Published by: Nivedita
Updated Wed, 11 Nov 2026 04:17 PM IST
सार
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थानों और मैरिज पैलेसों में हथियार लेकर जाने संबंधी आदेशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सोशल मीडिया पर हथियारों और गन कल्चर को बढ़ावा देने वालों पर भी पुलिस की नजर है।
विज्ञापन
मामले की जानकारी देते अधिकारी
- फोटो : संवाद
विस्तार
जालंधर में सार्वजनिक स्थानों पर हथियार लेकर जाने के खिलाफ पुलिस कमिश्नरेट ने सख्ती शुरू कर दी है। 6 नवंबर को जारी आदेशों का उल्लंघन करने के मामले में पुलिस ने अर्बन एस्टेट फेज-2 स्थित टू ब्लेंड कैफे (सेक्टर 116-117) में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना मिली थी कि कैफे में हथियारों का प्रदर्शन और गन कल्चर को प्रमोट किया जा रहा है। इसके बाद थाना डिवीजन नंबर-7 की पुलिस ने छापेमारी कर आरोपियों के कब्जे से एक लाइसेंसी .45 बोर पिस्तौल बरामद की। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान टू ब्लेंड कैफे के मालिक लवप्रीत सिंह उर्फ लव और शिवा थापर के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, शिवा थापर के पास से पिस्तौल बरामद हुई।
इस मामले में थाना डिवीजन नंबर-7 में इंस्पेक्टर रविंदर कुमार की देखरेख में बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थानों और मैरिज पैलेसों में हथियार लेकर जाने संबंधी आदेशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सोशल मीडिया पर हथियारों और गन कल्चर को बढ़ावा देने वालों पर भी पुलिस की नजर है।