{"_id":"6a8059a8bb4abc4dd30d4024","slug":"candlelight-march-at-attari-border-message-of-peace-given-to-pakistan-on-80th-independence-day-2026-08-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"Attari Border पर कैंडललाइट मार्च, 80वें स्वतंत्रता दिवस पर Pakistan को दिया अमन का पैगाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Attari Border पर कैंडललाइट मार्च, 80वें स्वतंत्रता दिवस पर Pakistan को दिया अमन का पैगाम
देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पंजाब के अटारी बॉर्डर पर भारत-पाकिस्तान के बीच अमन और भाईचारे का संदेश दिया गया। शुक्रवार को 'हिंद-पाक दोस्ती मंच' के सदस्यों ने कैंडललाइट मार्च निकालकर दोनों पड़ोसी देशों के बीच दुश्मनी खत्म करने और शांति कायम करने की अपील की। कार्यक्रम में शामिल लोगों ने मोमबत्तियां जलाकर भारत और पाकिस्तान के बीच बेहतर रिश्तों की उम्मीद जताई। आयोजक सतनाम मानक ने कहा कि वे वर्ष 1996 से दोनों देशों के बीच शांति के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि 'हिंद-पाक दोस्ती मंच' और 'पाकिस्तान-इंडिया पीपल्स फोरम फॉर पीस एंड डेमोक्रेसी' समेत कई संगठन मिलकर शांति और सद्भाव के लिए कार्यक्रम आयोजित करते हैं। समाज सेविका प्रज्ञा नारंग ने कहा कि उन्होंने अटारी बॉर्डर पर मोमबत्तियां जलाकर दोनों देशों के बीच अमन की कामना की। उन्होंने कहा कि पहले भी कई बार वे बॉर्डर के करीब जाकर ऐसे कार्यक्रमों में शामिल हो चुकी हैं। कैंडललाइट मार्च में शामिल लोगों का कहना था कि भारत और पाकिस्तान के दोनों तरफ आम लोग शांति, दोस्ती और बेहतर रिश्तों की उम्मीद रखते हैं। उनका मानना है कि इस तरह के आयोजन दोनों देशों के बीच सद्भावना और भाईचारे का संदेश मजबूत करते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।