{"_id":"6a902516f94311cf0201239e","slug":"bjp-to-launch-protest-march-against-drugs-in-punjab-covering-117-assembly-seats-2026-08-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"पंजाब में नशे के खिलाफ BJP निकालेगी विरोध यात्रा, 117 विधानसभा सीटों को करेगी कवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में नशे के खिलाफ BJP निकालेगी विरोध यात्रा, 117 विधानसभा सीटों को करेगी कवर
Video Desk Amar Ujala Dot Com
Published by: Chandra Prakash Neeraj
Updated Thu, 27 Aug 2026 05:23 PM IST
Link Copied
पंजाब में नशे की समस्या के खिलाफ भाजपा एक विरोध यात्रा निकालेगी। यह यात्रा सूबे के चार कोनों से शुरू की जाएगी जोकि सभी 117 विधानसभा सीटों को कवर करेगी। इस यात्रा का उद्घाटन गृहमंत्री अमित शाह या राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन कर सकते हैं। इसके लिए दोनों नेताओं से समय भी मांगा गया है। हाईकमान की मंजूरी के बाद सितंबर में इस यात्रा का शेड्यूल तय किया जाएगा। भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व इन दिनों पंजाब में चुनावी तैयारी के साथ-साथ उन मुद्दों की फेहरिस्त भी तैयार कर रहा है, जिन्हें सियासी फिजा में मतदाताओं के समक्ष उछाला जाना है। उन मुद्दों में नशा की समस्या सबसे बड़ी है। पंजाब में बॉर्डर पार से नशा तस्करी रुक नहीं पा रही है और इसके सेवन से सूबे की जवानी बर्बाद हो रही है। हालांकि पंजाब सरकार ने इसके खिलाफ ‘युद्ध नशेयां विरुद्ध’ अभियान छेड़ रखा है मगर इसके बावजूद नशा तस्करी पर लगाम नहीं कसी जा सकी है। इसी के चलते भाजपा सबसे पहले इस मुद्दे पर सत्तारूढ़ आप सरकार की घेराबंदी करते हुए नशे के खिलाफ यात्रा के रूप में अपना चुनावी अभियान शुरू करेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।