{"_id":"6a7c7ceaa104f58e8e0217ab","slug":"video-waris-punjab-de-announces-five-candidates-2026-08-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर: वारिस पंजाब दे ने पांच प्रत्याशिओं का किया एलान, प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर: वारिस पंजाब दे ने पांच प्रत्याशिओं का किया एलान, प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी
2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर अकाली दल वारिस पंजाब ने संगठनात्मक गतिविधियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने बुधवार को पांच विधानसभा हलकों के प्रभारी घोषित किए। अमृतसर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सांसद सरबजीत सिंह खालसा ने कहा कि पार्टी आगामी चुनाव भाई अमृतपाल सिंह के नेतृत्व में लड़ेगी।
पार्टी ने मोगा से गुरमीत सिंह बुक्कनवाला, अजनाला से दलजीत सिंह कलसी, गिल से दर्शन सिंह, कपूरथला से जगजीत सिंह बाबा जग्गा और कोटकपूरा से रशपाल सिंह को हलका प्रभारी बनाया है। पार्टी ने स्पष्ट किया कि अभी इन्हें प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है और यह जरूरी नहीं कि यही नेता चुनाव में उम्मीदवार भी हों। हालांकि भविष्य में इन्हीं में से उम्मीदवार बनाए जाने की संभावना से इनकार नहीं किया गया।
सरबजीत सिंह खालसा ने कहा कि पार्टी में शामिल होने वाले नेताओं की छवि, लोगों में पकड़ और उनके पिछले कार्यों की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि पांच प्रभारियों में से दो नेता एनएसए के तहत जेल में रह चुके हैं।
खालसा ने पंजाब सरकार पर नशे के मुद्दे को लेकर निशाना साधते हुए पूछा कि अब तक कितने लोगों को नशे से मुक्त कराया गया। उन्होंने दावा किया कि पंजाब के लोग बदलाव और इंसाफ चाहते हैं। आने वाले दिनों में अन्य विधानसभा क्षेत्रों में भी प्रभारी और पांच सदस्यीय कमेटियां नियुक्त की जाएंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।