{"_id":"6a8d6f9e831e9807d30c505b","slug":"video-if-ram-rahim-gets-repeated-parole-why-the-delay-in-the-cases-of-the-bandi-singhs-2026-08-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"राम रहीम को बार-बार पैरोल तो बंदी सिंहों के मामले में देरी क्यों, एसजीपीसी सदस्य भाई मनजीत सिंह ने सरकार को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम रहीम को बार-बार पैरोल तो बंदी सिंहों के मामले में देरी क्यों, एसजीपीसी सदस्य भाई मनजीत सिंह ने सरकार को घेरा
बंदी सिंहों की रिहाई और भाई जगतार सिंह हवारा की पैरोल की मांग को लेकर एसजीपीसी सदस्य भाई मनजीत सिंह ने सरकार पर सवाल खड़े किए हैं। अमृतसर में एसजीपीसी कार्यालय के नजदीक पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि एक तरफ डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को बार-बार पैरोल दी जा रही है, जबकि दूसरी तरफ लंबे समय से जेलों में बंद बंदी सिंहों की रिहाई का मामला लगातार लटकाया जा रहा है।
भाई मनजीत सिंह ने कहा कि भाई जगतार सिंह हवारा अपनी बुजुर्ग मां से मुलाकात के लिए पैरोल की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह उनके और उनके परिवार के लिए बेहद भावुक और महत्वपूर्ण मामला है। बंदी सिंहों के परिवार वर्षों से अपने परिजनों की रिहाई की उम्मीद लगाए बैठे हैं।
उन्होंने कहा कि बंदी सिंहों की रिहाई के लिए चंडीगढ़ में बड़े स्तर पर प्रदर्शन किए गए और पंजाब बंद का आह्वान भी किया गया, जिसे लोगों का समर्थन मिला। उन्होंने कहा कि पूरी सिख कौम बंदी सिंहों के साथ चट्टान की तरह खड़ी है।
भाई मनजीत सिंह ने सवाल उठाया कि यदि दुष्कर्म के दोषी राम रहीम को बार-बार पैरोल दी जा सकती है तो लंबे समय से जेलों में बंद बंदी सिंहों के मामले में अलग रवैया क्यों अपनाया जा रहा है? उन्होंने भाई बलवंत सिंह राजोआणा समेत अन्य बंदी सिंहों की रिहाई की मांग करते हुए सरकार से बिना देरी निर्णय लेने की अपील की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।