फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Two anti-drone systems deployed at Modh Dhanoe in Attari; night patrolling to be stepped up.

अटारी के मोध धनोए में दो एंटी-ड्रोन सिस्टम तैनात, रात में बढ़ाई जाएगी पेट्रोलिंग

Wed, 16 Sep 2026 10:14 AM IST
Nivedita Nivedita
Updated Wed, 16 Sep 2026 10:14 AM IST
Two anti-drone systems deployed at Modh Dhanoe in Attari; night patrolling to be stepped up.
पाकिस्तान से लगती अंतरराष्ट्रीय सीमा के रास्ते ड्रोन के जरिए हथियार, हेरोइन और अन्य नशीले पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए पंजाब पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी करने की तैयारी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में अमृतसर ग्रामीण के सीमावर्ती गांव मोध धनोए में दो एंटी-ड्रोन सिस्टम (एडीएस) तैनात किए गए हैं। मंगलवार को बॉर्डर रेंज के आईजी गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने इन सिस्टमों की शुरुआत कर सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया। इस दौरान एसएसपी अमृतसर ग्रामीण कवलप्रीत सिंह चहल समेत पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी व जवान मौजूद रहे। आईजी भुल्लर ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्र के संवेदनशील प्वाइंट्स पर एंटी-ड्रोन ऑपरेशन और पेट्रोलिंग को और तेज किया जाएगा। एंटी-ड्रोन सिस्टम से संदिग्ध और अनधिकृत ड्रोन की पहचान कर उनकी गतिविधियों पर निगरानी रखने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि रात के समय पेट्रोलिंग पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है और अमृतसर ग्रामीण पुलिस के लिए अतिरिक्त फोर्स जुटाई जा रही है, ताकि जरूरत पड़ने पर पुलिस पार्टियां तुरंत मौके पर पहुंच सकें। उन्होंने कहा कि ड्रोन तस्करी रोकने के लिए बीएसएफ के साथ तालमेल को और मजबूत किया जाएगा। सीमा पर बीएसएफ की पहली सुरक्षा पंक्ति और उसके पीछे पुलिस की दूसरी पंक्ति के बीच बेहतर समन्वय पर जोर दिया जा रहा है। इसके लिए बीएसएफ अधिकारियों और रात में गश्त करने वाले जवानों से फीडबैक भी लिया जा रहा है। आईजी ने कहा कि सीमावर्ती हॉटस्पॉट की पहचान कर वहां विशेष निगरानी रखी जाएगी। स्थानीय लोगों, पंचायतों और सिविल प्रशासन को भी अभियान से जोड़ा जाएगा। ग्रामीणों को संदिग्ध ड्रोन या किसी अनजान गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने के लिए जागरूक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ड्रोन तकनीक में लगातार बदलाव हो रहे हैं, इसलिए पुलिस को अपनी तकनीकी क्षमता, पेट्रोलिंग और ऑपरेशनल रणनीति भी लगातार अपग्रेड करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO: गणेश पूजन के साथ शुरू हुआ अल्मोड़ा का ऐतिहासिक मां नंदादेवी मेला

15 Sep 2026

VIDEO: मोस्टा देवता और महाकाली का आशीर्वाद लेने पहुंचे हजारों लोग, विधि-विधान से उठा डोला

15 Sep 2026

VIDEO: चंपावत के विकास की भावी दिशा पर हुआ व्यापक विचार-विमर्श

15 Sep 2026

VIDEO: 30 साल पुरानी पेयजल व सीवर लाइन को बदलने के निर्देश

15 Sep 2026

VIDEO: कबड्डी और खो-खो में न्याय पंचायत कुंडेश्वरी मारी बाजी

विज्ञापन

VIDEO: गणेश महोत्सव में भजनों की धूम, भावविभोर हुए श्रद्धालु

15 Sep 2026

VIDEO: गणेश प्राकटय महोत्सव में गणेश जी को माला पहनाने नाचते गाते लाए भक्त

15 Sep 2026
विज्ञापन

बीके अस्पताल में सुरक्षा कर्मी बिना वर्दी ड्यूटी पर

15 Sep 2026

बहुत गर्म खाने-पीने से बढ़ सकता है कैंसर का खतरा

15 Sep 2026

हाथरस में आयुष चिकित्सकों ने मानदेय बढ़ाने को सौंपा ज्ञापन

15 Sep 2026

छात्र ने जहरीला पदार्थ निगलकर दी जान, मचा कोहराम

15 Sep 2026

कानपुर: रोक के बाद नवीन गंगा पुल पर घुसी रोडवेज बस, लगा जाम

15 Sep 2026

राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय में पांचवें स्थापना दिवस पर कवि सम्मेलन

15 Sep 2026

छात्र ने जहरीला पदार्थ निगलकर दी जान, मचा कोहराम

15 Sep 2026

कानपुर: रोक के बाद नवीन गंगा पुल पर घुसी रोडवेज बस, लगा जाम

15 Sep 2026

कानपुर: रोक के बाद नवीन गंगा पुल पर घुसी रोडवेज बस, लगा जाम

15 Sep 2026

कानपुर: लाल बंगला में गणेश महोत्सव पर निकाली गई शोभा यात्रा

15 Sep 2026

मुजफ्फरनगर: गालियां देने पर वृद्ध को लाठी-डंडों से पीटा, कुछ देर बाद घर में मिला शव

15 Sep 2026

ग्रेप लागू होने से पहले नगर निगम ने शुरू की तैयारी

15 Sep 2026

सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर मंत्री गौरव गौतम ने की समीक्षा बैठक

15 Sep 2026

खुले सीवर में गिरी 4 साल की बच्ची दीपांशी की मौत

15 Sep 2026

गुरुग्राम हिट एंड रन केस: कल्याण के दोस्त ने नहीं रुकने के पीछे की बताई वजह

15 Sep 2026

गणेश महोत्सव में गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने की शिरकत

15 Sep 2026

कानपुर: रमेश अवस्थी बोले- नवरात्रि से पहले शहर की सड़कें दुरुस्त करें, लापरवाही बर्दाश्त नहीं

15 Sep 2026

जालंधर कोर्ट परिसर की छत से दो बदमाशों ने लगाई छलांग, टूटी टांगों में कोर्ट में पेशी

15 Sep 2026

VIDEO: गणेश महोत्सव में बही भक्ति की धारा, प्रस्तुत किए गए भजन

15 Sep 2026

VIDEO: मगन बिहारी हत्याकांड: विधायक डॉ. नीरज बोरा ने मृतक की पत्नी को सौंपा दो लाख का चेक

15 Sep 2026

सीएसजेएमयू के रेडियोलॉजी छात्र ने दी जान, महिला मित्र ने छात्र के पिता को फोन कर कही थी अपमानजनक बात

15 Sep 2026

वीडियो: फतेहपुर स्कूल बना ओवरऑल चैंपियन, जोनल खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ समापन

15 Sep 2026

गांव गुराना में 18 वर्षीय युवती की मौत का मामला: अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में पोस्टमॉर्टम, परिजनों ने देर शाम दफनाया; पुलिस को रिपोर्ट का इंतजार

15 Sep 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed