{"_id":"6af96db1f0d068260d0a7ea6","slug":"video-six-accused-targeting-atms-and-banks-arrested-2026-11-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर: एटीएम और बैंकों को निशाना बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, छह आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर: एटीएम और बैंकों को निशाना बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, छह आरोपी गिरफ्तार
अमृतसर पुलिस ने एटीएम और बैंकों को निशाना बनाकर लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से .30 बोर की पिस्तौल, दो खिलौना पिस्तौल, दातर, किरपान, एक स्विफ्ट कार, एक एक्टिवा और चोरी की 10 बाइक बरामद की है।
पुलिस कमिश्नर हरमनबीर सिंह गिल ने बताया कि वल्ला पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार किया। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी अमृतसर में एटीएम और बैंकों की रेकी कर रहे थे। वे आने वाले दिनों में लूट की अन्य वारदातों को अंजाम देने की योजना बना रहे थे।
पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने पहले एक ग्रामीण बैंक में सेंध लगाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। इसके अलावा पंजाब के आसपास के जिलों में भी एटीएम और बैंकों को निशाना बनाने की कोशिश की थी। आरोपी अपनी पहचान छिपाने के लिए मंकी कैप पहनते थे और सीसीटीवी कैमरों से बचने के लिए चेहरे ढककर वारदात करते थे।
पुलिस कमिश्नर ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ जारी है। अन्य सामान की बरामदगी के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें छापेमारी कर रही हैं। संबंधित जिलों की पुलिस को भी जानकारी दी जाएगी, ताकि आरोपियों से जुड़े अन्य मामलों का खुलासा किया जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।