{"_id":"6af8971e798a0733360f0a28","slug":"timing-of-the-retreat-ceremony-at-the-attari-wagah-border-changed-2026-11-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पंजाब: अटारी-वाघा बॉर्डर पर बदला रिट्रीट सेरेमनी का समय, इस दिन से साढ़े चार बजे शुरू होगी परेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब: अटारी-वाघा बॉर्डर पर बदला रिट्रीट सेरेमनी का समय, इस दिन से साढ़े चार बजे शुरू होगी परेड
Sat, 14 Nov 2026 10:45 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sat, 14 Nov 2026 10:45 PM IST
सार
पंजाब में भारत-पाकिस्तान के वाघा-अटारी बॉर्डर पर होने वाली रिट्रीट सेरेमनी का समय बदला गया है। बीएसएफ जवानों और पाकिस्तानी रेंजरों के बीच होने वाली परेड अब शाम साढ़े चार बजे शुरू होगी।
विज्ञापन
अटारी बॉर्डर पर रिट्रीट सेरेमनी।
- फोटो : संवाद
विस्तार
भारत-पाकिस्तान को विभाजित करने वाली अंतरराष्ट्रीय अटारी सीमा पर होने वाली प्रसिद्ध रिट्रीट सेरेमनी के समय में बदलाव किया गया है। सर्दी की दस्तक और शाम के समय जल्दी अंधेरा होने के मद्देनजर अब यह समारोह एक घंटा पहले आयोजित किया जाएगा। 16 नवंबर से प्रतिदिन शाम 4:30 बजे रिट्रीट सेरेमनी शुरू होगी और शाम 5 बजे इसका समापन होगा। इससे पहले रिट्रीट सेरेमनी शाम साढ़े पांच बजे से 6 बजे तक आयोजित किया जा रहा था।
विज्ञापन
जल्दी अंधेरा होने के चलते लिया फैसला
मौसम में बदलाव के साथ ही दिन छोटे होने लगे हैं। सर्दियों के दौरान शाम के समय जल्दी अंधेरा छा जाता है। ऐसे में रिट्रीट सेरेमनी के आयोजन और दर्शकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए समय में बदलाव किया गया है। नए कार्यक्रम के अनुसार, अब बीएसएफ के जवान शाम 4:30 बजे परेड और समारोह की शुरुआत करेंगे। करीब आधे घंटे तक चलने वाले इस आयोजन का समापन शाम 5 बजे होगा।
विज्ञापन
Trending Videos
हर दिन बड़ी संख्या में पहुंचते हैं पर्यटक
अटारी-वाघा सीमा पर होने वाली रिट्रीट सेरेमनी देशभर में आकर्षण का केंद्र है। इसे देखने के लिए रोजाना बड़ी संख्या में देशी और विदेशी पर्यटक पहुंचते हैं। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवान अपने जोश, अनुशासन और दमदार अंदाज में परेड करते हैं। वहीं, पाकिस्तान की ओर भी इसी तरह की गतिविधियां आयोजित की जाती हैं।
समारोह के दौरान दोनों देशों के जवानों के बीच होने वाली औपचारिक परेड, ऊंचे कदमों से मार्च और राष्ट्रीय ध्वज उतारने की प्रक्रिया दर्शकों में खासा उत्साह पैदा करती है। भारत की ओर से देशभक्ति के नारों और राष्ट्रगान के साथ माहौल जोश से भर जाता है। समय में बदलाव के बाद अब अटारी सीमा पर पहुंचने वाले पर्यटकों को नए कार्यक्रम के अनुसार अपनी यात्रा की योजना बनानी होगी। 16 नवंबर से यह नई समय-सारणी लागू होगी।