{"_id":"6ae46cc8dccfe549000db0ca","slug":"video-sgpc-president-welcomes-supreme-court-verdict-in-hazur-sahib-board-case-2026-10-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"हजूर साहिब बोर्ड मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले का एसजीपीसी अध्यक्ष ने किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हजूर साहिब बोर्ड मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले का एसजीपीसी अध्यक्ष ने किया स्वागत
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने सचखंड श्री हजूर साहिब बोर्ड के प्रबंधन को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने इसे सिख कौम की बड़ी जीत बताते हुए कहा कि पुराने ट्रस्ट को बहाल करने और एक साल के भीतर चुनाव करवाने के आदेश से सिख समुदाय की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हुई है।
एडवोकेट धामी ने कहा कि सरकार की ओर से अधिसूचना जारी कर बोर्ड के अध्यक्ष और सदस्यों की नई नियुक्तियां की जा रही थीं। इस संबंध में संशोधन की प्रक्रिया शुरू होने पर एसजीपीसी का प्रतिनिधिमंडल भी हजूर साहिब गया था। उन्होंने कहा कि सरकार बोर्ड को नया स्वरूप देने का प्रयास कर रही थी। प्रस्तावित व्यवस्था में 12 सदस्यों को नामित करने और केवल तीन सदस्यों के चुनाव का प्रावधान था। इससे सिख समुदाय को आशंका थी कि बोर्ड का स्वरूप सामान्य सरकारी बोर्डों जैसा हो जाएगा।
उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के सिख समुदाय और एसजीपीसी ने पांच प्यारों के नेतृत्व में इस मामले में जोरदार ढंग से आवाज उठाई और संघर्ष में सक्रिय भूमिका निभाई। सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पुराने बोर्ड की बहाली होने पर सिख जगत में संतोष है।
धामी ने अरदास की कि निर्धारित समय के भीतर पारदर्शी तरीके से चुनाव करवाए जाएं और हजूर साहिब का प्रबंधन गुरमत सिद्धांतों, सिख मर्यादा और संगत की भावनाओं के अनुरूप चलाया जाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।