Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Amritsar News
›
In Punjab, drugs are being delivered to homes just like pizza and burgers: Aruna Chaudhary
{"_id":"6ae4769254b2a94f2706d326","slug":"video-in-punjab-drugs-are-being-delivered-to-homes-just-like-pizza-and-burgers-aruna-chaudhary-2026-10-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"पंजाब में पिज्जा-बर्गर की तरह हो रही नशे की होम डिलीवरी: अरुणा चौधरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में पिज्जा-बर्गर की तरह हो रही नशे की होम डिलीवरी: अरुणा चौधरी
पंजाब कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री अरुणा चौधरी ने आप सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि प्रदेश में नशे की होम डिलीवरी पिज्जा-बर्गर की तरह हो रही है। उन्होंने कहा कि नशा तस्करी, फिरौती, लूटपाट और गोलीबारी की घटनाओं से लोगों में भय का माहौल है। उन्होंने पुलिस और नशा तस्करों के बीच कथित मिलीभगत के आरोप भी लगाए।
चौधरी ने पठानकोट और सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध खनन का मुद्दा उठाते हुए सवाल किया कि खनन से 20 हजार करोड़ रुपये का राजस्व जुटाने के चुनावी दावे का हिसाब सरकार क्यों नहीं दे रही। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब पर कर्ज बढ़ रहा है, जबकि विकास और जनकल्याण के कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
उन्होंने सरकार के 60 हजार नौकरियां देने के दावे पर श्वेतपत्र जारी करने की मांग की। चौधरी ने बताया कि 4 नवंबर को संगरूर में राहुल गांधी की विशाल रैली होगी। उन्होंने कहा कि इस रैली के माध्यम से कांग्रेस 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए अपने प्रचार अभियान की शुरुआत करेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।