फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Congress is a big family; those returning to its ideology are welcome: Bandala

कांग्रेस बड़ा परिवार, विचारधारा से दोबारा जुड़ने वालों का स्वागत : बंडाला

Fri, 30 Oct 2026 05:21 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Updated Fri, 30 Oct 2026 05:21 PM IST
विज्ञापन
Congress is a big family; those returning to its ideology are welcome: Bandala
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष सुखविंदर सिंह डैनी बंडाला ने शुक्रवार को केंद्र और आप सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। बंडाला ने कहा कि कांग्रेस चुनाव प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं के विरोध में आंदोलन जारी रखेगी, जिसके तहत इंडिया गठबंधन एक नवंबर को दिल्ली में रैली करेगा।
डैनी बंडाला ने बताया कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने चुनाव प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं का मुद्दा प्रमुखता से उठाया है। उन्होंने कहा, जब तक मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा नहीं देते और विवादित चुनावी प्रक्रियाओं को रद नहीं किया जाता, तब तक कांग्रेस अपना विरोध जारी रखेगी। कांग्रेस छोड़कर गए नेताओं की वापसी पर बंडाला ने कहा कि कांग्रेस एक बड़ा परिवार है। पार्टी की विचारधारा से दोबारा जुड़ने के इच्छुक साथियों के लिए दरवाजे खुले हैं। पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और भाजपा नेता सुनील जाखड़ की संभावित वापसी पर अंतिम फैसला पार्टी हाईकमान करेगा।
विज्ञापन

बंडाला ने पंजाब में लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं और हत्याओं का जिक्र किया। उन्होंने राज्य सरकार पर कानून-व्यवस्था संभालने में विफल रहने का आरोप लगाया। हाल ही में हुई गोलीबारी और मौतों जैसी घटनाएं राज्य की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री मान अपराध पर अंकुश लगाने में प्रभावी कदम नहीं उठा पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed