फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Congress discusses preparations for Sangrur rally

Amritsar News: संगरूर रैली की तैयारियों पर कांग्रेस ने की चर्चा

Fri, 30 Oct 2026 05:26 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Updated Fri, 30 Oct 2026 05:26 PM IST
विज्ञापन
Congress discusses preparations for Sangrur rally
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


अमृतसर। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में बैठक हुई। पूर्व कैबिनेट मंत्री अरुणा चौधरी ने संगरूर में होने वाली रैली की तैयारियों पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की। बैठक में रैली में अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने और संगठनात्मक तैयारियों पर विचार-विमर्श किया गया।

चौधरी ने शहरी और ग्रामीण विधानसभा प्रभारियों तथा कार्यकर्ताओं से एकजुटता के साथ रैली में शामिल होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा, कांग्रेस पार्टी की मजबूती, संगठनात्मक एकजुटता और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका ही पार्टी की राजनीतिक ताकत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन के प्रति जिम्मेदारी निभाने और रैली में सक्रिय भागीदारी की अपील की। मौके पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ मदान, पूर्व मंत्री राजकुमार वेरका, पूर्व विधायक जुगल किशोर शर्मा, सुखविंदर सिंह डैनी बंडाला और रिंकू नरूला भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed