{"_id":"6a95a86c8346f0112600d51e","slug":"video-police-commissioner-harmanbir-singh-gill-addressed-the-public-under-operation-sampark-2026-08-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर: ऑपरेशन संपर्क के तहत पुलिस कमिश्नर हरमनबीर सिंह गिल ने जनता को किया संबोधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर: ऑपरेशन संपर्क के तहत पुलिस कमिश्नर हरमनबीर सिंह गिल ने जनता को किया संबोधित
कमिश्नरेट पुलिस अमृतसर की ओर से चलाए जा रहे ऑपरेशन संपर्क के तहत पुलिस कमिश्नर श्री हरमनबीर सिंह गिल, आईपीएस ने आम जनता को संबोधित किया। उन्होंने लोगों से पुलिस के साथ सहयोग करने और शहर में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में अपनी भूमिका निभाने की अपील की।
पुलिस कमिश्नर ने कहा कि ऑपरेशन संपर्क का उद्देश्य पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर संवाद स्थापित करना तथा लोगों की समस्याओं को सीधे तौर पर समझना है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।
उन्होंने कहा कि जनता के सहयोग से अपराध और असामाजिक तत्वों पर प्रभावी ढंग से कार्रवाई की जा सकती है। पुलिस कमिश्नरेट अमृतसर लोगों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और शहर में अमन-कानून की स्थिति बनाए रखने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।