{"_id":"6b068b30783bd7c8f100790e","slug":"video-international-conclave-begins-at-guru-nanak-dev-university-2026-11-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर: श्री अमृतसर साहिब की 450वीं वर्षगांठ पर गुरु नानक देव विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय कॉन्क्लेव शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर: श्री अमृतसर साहिब की 450वीं वर्षगांठ पर गुरु नानक देव विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय कॉन्क्लेव शुरू
अमृतसर साहिब की 450वीं वर्षगांठ को समर्पित अंतरराष्ट्रीय कॉन्क्लेव गुरु नानक देव विश्वविद्यालय में शुरू की गई जिसका उद्घाटन विश्वविद्यालय के गोल्डन जुबली कन्वेंशन सेंटर में पंजाब के राज्यपाल और गुरु नानक देव विश्वविद्यालय के चांसलर गुलाब चंद कटारिया और दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने किया। सबसे पहले विश्वविद्यालय के उप-कुलपति प्रो. डॉ. करमजीत सिंह ने आए मेहमानों का स्वागत किया। इस दौरान कॉन्क्लेव में अमेरिका से प्रो. डॉ. गुरिंदर सिंह मान मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कॉन्क्लेव में श्री अमृतसर साहिब के इतिहास, विरासत और सांस्कृतिक महत्व से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श किया। जबकि अपने संबोधन में उप-कुलपति प्रो. डॉ. करमजीत सिंह ने गुरु नानक देव विश्वविद्यालय के 57 वर्षों के सफर को ज्ञान, शोध, मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना से जोड़ते कहा कि विश्वविद्यालय की स्थापना का मूल उद्देश्य पंजाब की शैक्षिक उन्नति के साथ-साथ श्री गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं और दर्शन का प्रचार-प्रसार करना रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।