{"_id":"6ae9b9f14322cbd5b30ed8f3","slug":"video-house-to-house-search-operation-in-amritsar-under-operation-caso-2026-11-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर में ऑपरेशन CASO के तहत घर-घर तलाशी अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपराध और नशा तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए अमृतसर पुलिस की ओर से ऑपरेशन CASO के तहत घर-घर जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान शहर के विभिन्न इलाकों में पुलिस टीमों ने पहुंचकर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी और जांच की।
अभियान का मुख्य उद्देश्य आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाना, नशा तस्करी में संलिप्त तत्वों की पहचान करना और इलाके में कानून-व्यवस्था बनाए रखना रहा।
डीसीपी इन्वेस्टिगेशन अमृतसर प्रभजोत सिंह विर्क ने अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस की ओर से समय-समय पर ऐसे विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। इन अभियानों के जरिए असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के साथ अपराध और नशे के कारोबार पर लगाम लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि अमृतसर पुलिस कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।