फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   11 accused arrested in arms and drug trafficking case

अमृतसर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: हथियार और नशा तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, 11 आरोपी गिरफ्तार

Tue, 03 Nov 2026 06:14 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Published by: शाहिल शर्मा Updated Tue, 03 Nov 2026 06:14 PM IST
सार

अवैध हथियारों और नशा तस्करी मामले में अमृतसर में तीन नेटवर्क का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने कुल 11 आरोपी गिरफ्तार किए हैं। 

विज्ञापन
11 accused arrested in arms and drug trafficking case
बरामद हथियार - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने अवैध हथियारों और नशे की तस्करी करने वाले तीन नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 12 अवैध पिस्तौल, दो हैंड ग्रेनेड, 310.10 ग्राम हेरोइन और 33 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने सोशल मीडिया पर इस कार्रवाई की जानकारी साझा की।

विज्ञापन




ड्रोन के जरिये भारत भेजे जाते थे हथियार और नशा
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी विदेश में बैठे हैंडलर्स और गैंगस्टरों के संपर्क में थे। विदेशी हैंडलर ड्रोन के जरिये अवैध हथियारों और नशीले पदार्थों की खेप भारत भेजते थे। इसके बाद आरोपियों के माध्यम से इन्हें अन्य आपराधिक तत्वों तक पहुंचाया जाता था।
विज्ञापन


जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी लोगों को डराने और रंगदारी वसूलने के लिए हथियारों का इस्तेमाल करते थे। रंगदारी की मांग पूरी नहीं होने पर लोगों के घरों और दुकानों पर फायरिंग की जाती थी। पुलिस अब इन घटनाओं में शामिल अन्य लोगों और हथियारों की सप्लाई करने वाले स्रोतों का पता लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
तीन थानों में दर्ज हुई एफआईआर
इस मामले में अमृतसर के थाना रणजीत एवेन्यू, थाना छेहरटा और थाना सुल्तानविंड में तीन अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। अधिकारियों के अनुसार, नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने और हथियारों व नशे की सप्लाई की पूरी श्रृंखला का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed