{"_id":"6ae726c4d2a62ee4d3012781","slug":"video-dhaliwals-major-statement-in-punjab-politics-2026-11-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर: पंजाब की सियासत में धालीवाल का बड़ा बयान, बोले- भाजपा दूसरे दलों के दागी नेताओं का कबाड़खाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर: पंजाब की सियासत में धालीवाल का बड़ा बयान, बोले- भाजपा दूसरे दलों के दागी नेताओं का कबाड़खाना
आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने भाजपा और कांग्रेस पर तीखे राजनीतिक हमले किए। उन्होंने भाजपा को ‘कबाड़खाना’ बताते हुए आरोप लगाया कि पार्टी दूसरे दलों के दागी नेताओं को शामिल कर पंजाब में अपना राजनीतिक आधार मजबूत करने की कोशिश कर रही है।
अमृतसर में मीडिया से बातचीत करते हुए धालीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी का गठन भ्रष्टाचार खत्म करने और राजनीति में बदलाव लाने के उद्देश्य से हुआ है। भ्रष्टाचार या गलत कामों में शामिल किसी भी व्यक्ति के खिलाफ पार्टी सख्त कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा कि केवल कुर्सी के लिए राजनीति करने वालों के लिए आप में जगह नहीं है।
आप विधायकों के भाजपा में शामिल होने की खबरों पर उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा का पंजाब में अपना मजबूत जनाधार नहीं है। कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा पर निशाना साधते हुए धालीवाल ने उन्हें पंजाब का सबसे ज्यादा झूठ बोलने वाला नेता बताया। उन्होंने कहा कि बाजवा सरकार गिरने और विधायकों के संपर्क में होने जैसे बयान देकर लोगों को गुमराह कर रहे हैं।
धालीवाल ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आप 2027 के विधानसभा चुनाव में 100 से अधिक सीटें जीतकर दोबारा सरकार बनाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।