फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Union Home Minister Amit Shah Punjab visit today Batala Sangrur Mansa Dussehra celebration in Ludhiana update

अमित शाह का पंजाब दाैरा: बटाला, संगरूर के बाद जाएंगे मानसा, शाम को लुधियाना में दशहरा समारोह में लेंगे हिस्सा

Tue, 20 Oct 2026 08:48 AM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Tue, 20 Oct 2026 08:48 AM IST
सार

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज पंजाब दाैरे पर हैं। वे संगरूर, मानसा और बटाला में नशा पीड़ित परिवारों से मुलाकात करेंगे। 20 दिन के भीतर यह शाह का दूसरा पंजाब दौरा है। शाह के दाैरे पर राजनीतिक बयानबाजी भी बढ़ गई है। 

विज्ञापन
Union Home Minister Amit Shah Punjab visit today Batala Sangrur Mansa Dussehra celebration in Ludhiana update
गृहमंत्री अमित शाह आज पंजाब दाैरे पर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज पंजाब दाैरे पर हैं। शाह पंजाब में नशा पीड़ित परिवारों से मिलेंगे।
विज्ञापन


सबसे पहले गृहमंत्री दोपहर सवा 12 बजे बटाला के माड़ी पन्नवां जाएंगे और विक्रमजीत सिंह के परिवार से मिलेंगे। इसके बाद वे संगरूर के तूरबंजारा जाएंगे और गुलजार सिंह के परिजनों से मुलाकात करेंगे। फिर शाह मानसा में परविंदर झोटा के परिवार से मिलेंगे। शाम को वे लुधियाना में दशहरा समारोह में हिस्सा लेंगे।

शाह 30 सितंबर को जालंधर में ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ के समापन समारोह को संबोधित करने आए थे। 20 दिन के भीतर यह शाह का दूसरा पंजाब दौरा है।

सियासत गरमाई
शाह के पंजाब दौरे को लेकर आम आदमी पार्टी काफी आक्रामक दिख रही है। आप नेताओं ने शाह के समक्ष भाजपा शासित प्रदेशों में नशा तस्करी, गैंगस्टरवाद और फिरौती से जुड़े मामलों पर सवाल खड़े करते हुए जवाब मांगा है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अपने राज्यों में शाह से कानून व्यवस्था संभल नहीं रही है और वे पंजाब में ज्ञान बांटने जा रहे हैं। केजरीवाल ने आरोप लगाया कि देश के सबसे बड़े गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को संरक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन


पंजाब के प्रभारी मनीष सिसोदिया ने एक्स पर कहा कि भाजपा ने खूंखार गैंगस्टरों के लिए गुजरात की जेलों को ‘सेफ हेवन’ बना रखा है, जिसका नुकसान पूरे देश को उठाना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पाकिस्तान से आने वाले नशे के लिए भी गुजरात के बंदरगाहों को ‘सेफ हेवन’ बना रखा है। इसका खामियाजा पंजाब, दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आम आदमी पार्टी के विधायक कुलदीप कुमार ने भी टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले को लेकर भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने एक्स पर कहा कि अगर विपक्ष का कोई नेता भाजपा के खिलाफ बोलता है, तो उसके यहां ईडी और सीबीआई पहुंच जाती हैं।

वहीं, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने कहा कि भाजपा ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को गुजरात में सुरक्षित रखा हुआ है। उन्होंने इसे बड़ी विडंबना और चिंताजनक स्थिति बताया।


उधर, शिरोमणि अकाली दल की नेत्री और सांसद हरसिमरत कौर बादल ने शाह को पत्र लिखकर मानसा में नशा विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड की जांच सीबीआई से करवाने की मांग की है। कांग्रेस ने भी नशे के मुद्दे पर आप सरकार को घेरा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed