Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Amritsar News
›
AAP stages a massive protest outside MP Tarun Chugh's residence in Amritsar; questions raised against BJP MPs.
{"_id":"6a967962da5a69ea2e09353f","slug":"video-aap-stages-a-massive-protest-outside-mp-tarun-chughs-residence-in-amritsar-questions-raised-against-bjp-mps-2026-09-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर में सांसद तरुण चुघ के घर के बाहर आप का जोरदार प्रदर्शन, भाजपा सांसदों पर उठाए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर में सांसद तरुण चुघ के घर के बाहर आप का जोरदार प्रदर्शन, भाजपा सांसदों पर उठाए सवाल
आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग के आवास के बाहर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने 1984 के सिख विरोधी दंगों के मामले में दोषी सज्जन कुमार के निधन के बाद उनके भोग समारोह में भाजपा के तीन सांसदों के पहुंचने पर सवाल उठाए।
आप नेताओं ने आरोप लगाया कि इस कदम से 1984 के पीड़ित परिवारों के जख्मों पर नमक छिड़का गया है। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार लंबे समय से न्याय के लिए संघर्ष कर रहे हैं, जबकि भाजपा के नेता दोषी ठहराए जा चुके व्यक्ति के परिवार के दुख में शामिल होने पहुंच रहे हैं।
प्रदर्शनकारियों ने भाजपा से अपना रुख स्पष्ट करने की मांग करते हुए पूछा कि पार्टी 1984 के पीड़ितों के साथ खड़ी है या सिख विरोधी दंगों के दोषियों के साथ। आप नेताओं ने भाजपा पर वोट बैंक और धर्म की राजनीति करने का आरोप लगाया तथा पंजाबियों से माफी मांगने की मांग की।
प्रदर्शन के दौरान भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। इस मौके पर राजासांसी के हलका इंचार्ज सरबजोत सिंह धंजल, सोनिया मान और केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र के विधायक अजय गुप्ता सहित अन्य आप नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।