फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   ujjain kd gate madina masjid road widening municipal corporation jcb action

मध्य प्रदेश: उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण का बड़ा एक्शन, तोड़ा गया केडी गेट की मदीना मस्जिद का प्रभावित हिस्सा

Tue, 01 Sep 2026 01:05 PM IST
प्रतीक पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: प्रतीक पांडेय Updated Tue, 01 Sep 2026 01:05 PM IST
सार

Madhya Pradesh News: उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण अभियान के तहत नगर निगम ने केडी गेट स्थित मदीना मस्जिद और दाऊदी बोहरा जमात की इमारत के सड़क चौड़ीकरण की जद में आए प्रभावित हिस्सों को हटाया। 2.2 किलोमीटर लंबे और 18 मीटर चौड़े मार्ग के निर्माण के लिए यह कार्रवाई की गई।

विज्ञापन
ujjain kd gate madina masjid road widening municipal corporation jcb action
उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर में सुगम यातायात और विकास कार्यों को गति देने के लिए नगर पालिक निगम द्वारा चलाए जा रहे सड़क चौड़ीकरण अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की गई है। गाड़ी अड्डा चौराहा से केडी गेट होते हुए सोमवरिया तक बनने वाले 2.2 किलोमीटर लंबे और 18 मीटर चौड़े मार्ग के निर्माण में बाधा बन रहे निर्माणों को हटाने की प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन


सड़क की जद में आए धार्मिक स्थलों के हिस्से हटाए
इसी क्रम में नगर निगम की टीम ने जोन-1 के अंतर्गत केडी गेट स्थित मदीना मस्जिद (जमीयतुल कुरेश कस्साबान कसाई वाड़ा) और शिया दाऊदी बोहरा जमात की दाऊल इमारत के चौड़ीकरण की जद में आ रहे प्रभावित हिस्सों को हटाया।
विज्ञापन


 

ujjain kd gate madina masjid road widening municipal corporation jcb action
मस्जिद का हिस्सा तोड़ती जेसीबी - फोटो : अमर उजाला
पोकलेन और जेसीबी से हटाए गए निर्माण
चौड़ीकरण की जद में आ रहे निर्माणों को नगर निगम की रिमूवल गैंग ने पोकलेन और जेसीबी मशीनों की मदद से ध्वस्त किया। कार्रवाई के दौरान टीम ने सड़क निर्माण में बाधा बन रहे हिस्सों को हटाने का काम किया।

 

ujjain kd gate madina masjid road widening municipal corporation jcb action
प्रशासन की मौजूदगी में हुआ ध्वस्तीकरण - फोटो : अमर उजाला
अधिकारियों की निगरानी में चला अभियान
पूरी कार्रवाई सहायक आयुक्त घनश्याम मचार, भवन अधिकारी राजकुमार राठौर और भवन निरीक्षक शिवम गुप्ता की देखरेख में संपन्न हुई। अधिकारियों की मौजूदगी में नगर निगम की टीम ने निर्धारित प्रक्रिया के तहत कार्रवाई को अंजाम दिया।

 
विज्ञापन

ujjain kd gate madina masjid road widening municipal corporation jcb action
मस्जिद का हिस्सा तोड़ती जेसीबी - फोटो : अमर उजाला
सुरक्षा के लिए तैनात रहा पुलिस बल
कार्रवाई के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर पर्याप्त पुलिस बल मौजूद रहा। पुलिस की मौजूदगी में नगर निगम की टीम ने प्रभावित हिस्सों को हटाने की कार्रवाई की।

ujjain kd gate madina masjid road widening municipal corporation jcb action
मौके पर मौजूद भारी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
18 मीटर चौड़ा मार्ग बनने से घटेगा ट्रैफिक दबाव
नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, 18 मीटर चौड़े इस मार्ग के बनने से केडी गेट और आसपास के क्षेत्रों में यातायात का दबाव कम होगा और आवागमन सुचारू हो सकेगा। प्रभावित हिस्सों को हटाने के बाद आगे के निर्माण कार्य को तेजी से पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed