Hindi News
›
Video
›
Madhya Pradesh
›
Bandhavgarh Tiger Reserve Umaria Tiger tigress and cubs go on a jungle walk watch viral video
{"_id":"670d21a5276f3fc53b0c9419","slug":"where-did-the-tiger-tigress-and-cub-go-for-a-walk-in-the-forest-the-video-went-viral-umaria-news-c-1-1-noi1225-2214063-2024-10-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bandhavgarh Tiger Reserve Umaria: जंगल की सैर में निकले बाघ, बाघिन और शावक, देखें वायरल वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bandhavgarh Tiger Reserve Umaria: जंगल की सैर में निकले बाघ, बाघिन और शावक, देखें वायरल वीडियो
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
Published by: उमरिया ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2024 07:50 PM IST
Link Copied
उमरिया जिले का बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र बाघों के लिए बेहद प्रसिद्ध है। यहां आसानी से आप आकर बाघ का दीदार कर सकते हैं और अपने कमरे में कैद कर सकते हैं। जहां आप को आसानी से हर जानवर यहां खुले में विचरण करते हुए देखे जा सकते हैं।
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र का एक वीडियो तेजी से अब सुर्खियां बटोर रहा है, जिसमें एक अकेला बाघ नहीं, बल्कि बाघ की पूरी फैमिली मॉर्निंग वॉक पर निकली हुई है। जहां उसका वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो गया है। लोग उसे खूब शेयर कर रहे हैं। जहां बाघ और बाघिन के साथ एक वयस्क सावन भी देखा जा रहा है।
हालांकि, बाघ अपनी टेरिटरी में किसी को आने नहीं देता है। लेकिन बाघ अपनी फैमिली के साथ विचरण करता हुआ देखा गया है, जिससे यह साफ साबित होता है कि यह उसी की फैमिली हो सकती है। बहरहाल, इसकी पुष्टि हम नहीं करते हैं।
वहीं, मॉर्निंग वॉक पर निकले इस फैमिली को देखकर पर्यटक खूब रोमांचित हुए हैं। जहां सुबह ही यह दृश्य दिखाई दिया है। इसके बाद लोगों ने इसका फोटो खींचा और कुछ लोगों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में शेयर कर दिया गया है। यह वीडियो बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के ताला के में गेट का बताया गया है। जहां गेट के पास ही बाघ अपनी फैमिली के साथ विचरण कर रहा था।
हालांकि, वीडियो वायरल होने के बाद प्रबंधन के चेहरे में खुशी दिखाई दे रही है। जहां लोगों को जब ऐसे बाघों के दीदार होते हैं तो वह अपना एक्सपीरियंस दूसरों के साथ शेयर करते हैं, जिसके बाद पर्यटक और भी अधिक यहां आने के लिए रोमांचित हो जाते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।