{"_id":"6afd2280dd05e9557b0a709f","slug":"bhonti-woman-reaches-police-station-at-midnight-over-sleeplessness-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले सीएम हेल्पलाइन फिर थाने पहुंचा अजीब मामला: रात एक बजे थाने आ धमकी महिला, फरियाद ऐसी कि पुलिस भी हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले सीएम हेल्पलाइन फिर थाने पहुंचा अजीब मामला: रात एक बजे थाने आ धमकी महिला, फरियाद ऐसी कि पुलिस भी हैरान
Wed, 18 Nov 2026 09:29 AM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Wed, 18 Nov 2026 09:29 AM IST
सार
भौंती थाना क्षेत्र की एक महिला आठ से दस दिनों से नींद नहीं आने की शिकायत लेकर रात एक बजे थाने पहुंच गई। उसने पुलिस से रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की और हथकड़ी उठा ली। पुलिस ने परिजनों को बुलाकर महिला को सुरक्षित घर भेजा। उसका इलाज पहले से चल रहा है।
विज्ञापन
महिला की शिकायत ने पुलिस की नींद उड़ा दी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
कहते हैं, नींद न आए तो रातें कितनी लंबी लगती हैं। कुछ ऐसा ही हुआ भौंती थाना क्षेत्र की एक महिला के साथ। पिछले 8 से 10 दिनों से नींद नहीं आने से परेशान महिला रविवार देर रात करीब 1 बजे सीधे थाने पहुंच गई। थाने पहुंचकर उसने पुलिसकर्मियों से कहा- मेरी रिपोर्ट लिखिए, अभी लिखिए।
महिला की अचानक इस मांग से थाने में मौजूद पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए। रात के सन्नाटे में थाने का माहौल एकदम बदल गया। बताया जा रहा है कि महिला अपनी बात पर अड़ी हुई थी। जिद के दौरान उसने थाने में रखी हथकड़ी उठा ली और उसे लेकर जाने लगी। अचानक हुई इस घटना से पुलिसकर्मी सतर्क हो गए। उन्होंने महिला को प्यार से समझाया, शांत कराकर बैठाया और उससे बातचीत शुरू की।
ये भी पढ़ें- ममता हुई शर्मसार: दो मासूम बेटियों की हत्या करने वाली मां को उम्रकैद, पति का गुस्सा बच्चियों पर निकाला था
विज्ञापन
महिला इस बात की रिपोर्ट लिखाने पहुंची
पुलिसकर्मियों ने जब महिला से पूछा कि आखिर बात क्या है, तो उसने बताया कि उसे पिछले कई दिनों से नींद नहीं आ रही है। इस परेशानी को लेकर वह सीएम हेल्पलाइन में भी शिकायत दर्ज करा चुकी है, लेकिन कोई समाधान नहीं मिलने पर वह अपनी रिपोर्ट लिखवाने थाने पहुंची थी। महिला का कहना था कि नींद नहीं आने के कारण वह बहुत परेशान है और उसे कोई सुन नहीं रहा। इसलिए उसे लगा कि थाने में ही उसकी बात सुनी जाएगी। महिला की स्थिति को देखते हुए थाना प्रभारी घनश्याम धाकड़ ने तत्काल उसके परिजनों को थाने बुलाया। परिजनों के आने के बाद पूरी स्थिति स्पष्ट हुई।
परिजनों को बुलाया
परिजनों ने पुलिस को बताया कि महिला की मानसिक स्थिति में उतार-चढ़ाव रहता है और उसका इलाज चल रहा है। पहले भी वह इस तरह की असामान्य हरकतें कर चुकी है। कभी उसकी तबीयत ठीक रहती है तो कभी हालत बिगड़ जाती है। परिजनों की बात सुनने के बाद पुलिस ने उन्हें महिला पर विशेष ध्यान रखने और उसका इलाज जारी रखने की समझाइश दी। इसके बाद महिला को परिजनों के साथ सुरक्षित घर भेज दिया गया। थाना प्रभारी ने कहा कि पुलिस का काम सिर्फ अपराध रोकना नहीं है, बल्कि परेशान लोगों की मदद करना भी है। महिला को परेशान देखकर उसे समझाना और सुरक्षित घर पहुंचाना ही हमारी पहली जिम्मेदारी थी।
क्या कहते हैं मनोचिकित्सक
मनोचिकित्सक डॉ. योगेंद्र रघुवंशी के अनुसार, लगातार कई दिनों तक नींद नहीं आना केवल थकान या दिनचर्या बिगड़ने का मामला नहीं होता। तनाव, चिंता, अवसाद, दवाओं के प्रभाव और अन्य शारीरिक या मानसिक स्वास्थ्य संबंधी कारणों से भी ऐसी समस्या हो सकती है। उन्होंने बताया कि लंबे समय तक नींद की कमी का असर व्यक्ति की सोचने-समझने की क्षमता, व्यवहार और भावनात्मक संतुलन पर पड़ सकता है। व्यक्ति चिड़चिड़ा हो जाता है, छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आ जाता है और कभी-कभी वह ऐसे काम कर बैठता है, जो सामान्य स्थिति में नहीं करता।