फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Vegetable Prices Surge After Heavy Rains, Household Budgets Hit

महंगाई की मार: सब्जियों के बढ़ते दाम से आम आदमी बेहाल, बाजार में खरीदारी का गणित बदला

Sun, 04 Oct 2026 05:44 PM IST
उमरिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: उमरिया ब्यूरो Updated Sun, 04 Oct 2026 05:44 PM IST
Vegetable Prices Surge After Heavy Rains, Household Budgets Hit

कभी दो से तीन किलो सब्जियां खरीदकर घर लौटने वाले ग्राहक अब आधा किलो और पाव भर में ही काम चलाने को मजबूर हैं। लगातार हुई बारिश के बाद सब्जियों की कीमतों में आई तेजी ने आम लोगों की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। टमाटर से लेकर भिंडी तक के बढ़ते दामों ने गृहिणियों की चिंता बढ़ा दी है। सीमित आमदनी और बढ़ते घरेलू खर्च के बीच अब बाजार में सब्जियां खरीदना भी लोगों के लिए सोच-समझकर उठाया जाने वाला कदम बन गया है।

बारिश के बाद बढ़े सब्जियों के भाव
सब्जी विक्रेता रघुवीर केवट के मुताबिक, बीते दिनों लगातार हुई बारिश के कारण सब्जियों की आवक प्रभावित हुई है। इसका असर बाजार में कीमतों पर दिखाई दे रहा है। उन्होंने बताया कि बीते रविवार तक टमाटर करीब 40 रुपये किलो बिक रहा था, लेकिन अब इसकी कीमत बढ़कर 50 रुपये प्रति किलो हो गई है। इसी तरह अन्य सब्जियों के दामों में भी 10 से 15 रुपये प्रति किलो तक की तेजी देखी जा रही है। भिंडी के भाव में भी उछाल आया है। पहले जो भिंडी 30 से 40 रुपये किलो के आसपास बिक रही थी, अब उसके लिए ग्राहकों को करीब 50 रुपये प्रति किलो चुकाने पड़ रहे हैं। विक्रेता के अनुसार, बारिश के कारण सब्जियों की आवक प्रभावित होने से बाजार में कीमतें बढ़ी हैं।

ये भी पढ़ें- जाते-जाते कैलाश विजयवर्गीय और अमित शाह में क्या हुई बात? हालिया विवादों के बीच मुलाकात ने बढ़ाई सियासी चर्चा

महंगाई ने बदला ग्राहकों का खरीदारी का तरीका
सब्जियों के बढ़ते दामों का असर अब बाजार में ग्राहकों की खरीदारी पर साफ नजर आने लगा है। रघुवीर केवट बताते हैं कि पहले ग्राहक दो से तीन किलो तक सब्जियां खरीदकर ले जाते थे, लेकिन अब महंगाई के कारण कई ग्राहक आधा किलो या पाव भर सब्जी लेकर ही लौट रहे हैं। इससे सब्जी विक्रेताओं के कारोबार पर भी असर पड़ रहा है। कीमतें बढ़ने के कारण ग्राहक जरूरत के मुताबिक ही खरीदारी कर रहे हैं।

सीमित आमदनी में घर चलाना हुआ मुश्किल
गृहिणी माला गुप्ता ने बताया कि सब्जियों के बढ़ते दामों ने घरेलू बजट को प्रभावित किया है। आमदनी सीमित है, जबकि रोजमर्रा के खर्च लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में परिवार के लिए जरूरी सब्जियां खरीदना भी मुश्किल होता जा रहा है। उन्होंने बताया कि पहले सप्ताहभर के लिए सब्जियां एक साथ खरीद ली जाती थीं, लेकिन अब दाम देखकर खरीदारी करनी पड़ रही है। कई बार जरूरत की सब्जियां भी कम मात्रा में खरीदनी पड़ती हैं, ताकि दूसरे घरेलू खर्चों पर ज्यादा असर न पड़े।

राहत का इंतजार कर रहे लोग
सब्जियां रोजमर्रा के भोजन का अहम हिस्सा हैं। ऐसे में इनकी कीमतों में बढ़ोतरी का सीधा असर आम परिवारों की थाली पर पड़ता है। फिलहाल ग्राहक बाजार में उपलब्ध सब्जियों के भाव देखकर खरीदारी कर रहे हैं। लोगों को उम्मीद है कि बारिश का असर कम होने और सब्जियों की आवक सामान्य होने के बाद कीमतों में राहत मिलेगी। तब तक महंगी सब्जियों के बीच घरेलू बजट संभालना आम परिवारों के लिए चुनौती बना रहेगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पहुंचे सिंगापुर, SING फोरम में लेंगे हिस्सा

बहादुरगढ़ में कांग्रेस का ब्लॉक सम्मेलन, संजय दत्त व दीपेंद्र हुड्डा मुख्य पहुंचे

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: सैनिक का पार्थिव शरीर ले जा रही एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त, चार लोगों की मौत

04 Oct 2026

रायबरेली के डलमऊ में गंगा का जलस्तर बढ़ा, बाढ़ की आशंका से सहमे ग्रामीण

04 Oct 2026

अयोध्या में मशीनें खड़ीं, कूड़े का निस्तारण ठप, बाहर जलाया जा रहा कूड़ा

04 Oct 2026
विज्ञापन

यूपी से मानसून की विदाई, बदला मौसम, जानें अपने शहर का हाल!

04 Oct 2026

कानपुर: पोल पर चढ़े संविदा लाइनमैन की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर मौत

04 Oct 2026
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा के अल्फा 2 में RWA चुनाव जारी, मतदाताओं में दिखा उत्साह, लंबी कतारों में लगे लोग

04 Oct 2026

जींद के लजवाना कलां के पास आमने-सामने भिड़ीं दो कारें, तीन घायल

04 Oct 2026

कानपुर: पितृपक्ष की नवमी पर दामोदर नगर वृद्धाश्रम में सेवा कार्य

04 Oct 2026

लखनऊ के चौक स्टेडियम में जिला स्कूली एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन

04 Oct 2026

लखनऊ में एसजीपीजीआई थाना परिसर में पुलिसकर्मियों ने चलाया सफाई अभियान

04 Oct 2026

भाजपा सरकार ने साढ़े चार करोड़ लोगों का रोजगार छीना है-पल्लवी पटेल

04 Oct 2026

कैप्टन स्मित मच्छार के स्वास्थ्य लाभ के लिए विद्यार्थियों ने किया हवन-पूजन

04 Oct 2026

बहरामपुर गांव और गुरु गोरखनाथ घाट जलमग्न, आवागमन बाधित

04 Oct 2026

छुट्टी पर घर आए सीआरपीएफ जवान की सड़क हादसे में मौत, VIDEO

04 Oct 2026

दमोह में गोवंश के अवशेष मिलने से तनाव: प्रदर्शन के बाद 10 मकानों पर चला बुलडोजर; चार पर एफआईआर, दो गिरफ्तार

04 Oct 2026

लखनऊ में नगर निगम की कूड़ा उठाने वाली गाड़ी नियमित न आने से लोग नाराज, किया प्रदर्शन

04 Oct 2026

लखनऊ में सेक्टर-12 के गौतमबुद्ध पार्क में इंदिरानगर आवासीय महा समिति के लोगों ने चलाया स्वच्छता अभियान

04 Oct 2026

लखनऊ में स्तन कैंसर को लेकर 1090 चौराहे से निकली जागरुकता वॉकथान, विंटेज कार से शामिल हुए लोग

04 Oct 2026

सोनीपत में एचटेट अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक कराई जा रही, चार में से एक मशीन खराब

04 Oct 2026

मंडी: आपदा के बाद सराज के युवाओं ने थामी किताबें, 250 रुपये में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का सहारा बना 'अपना पुस्तकालय'

04 Oct 2026

18,370 फीट की ऊंचाई पर काजल ने फहराया तिरंगा, परंगला चोटी पर हिमाचल का नाम किया रोशन

04 Oct 2026

बागपत: सहबानपुर गांव में नलकूप में निकला 12 फीट लंबा अजगर, बाल-बाल बचा किसान

04 Oct 2026

लखनऊ में स्तन कैंसर को लेकर 1090 चौराहे से जागरुकता वॉकथान पिंकवेव-2026 का आयोजन

04 Oct 2026

उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें, देखें ताजा अपडेट

04 Oct 2026

नर्मदापुरम: हॉकी में गोल्ड जीतकर गांव लौटे बिना ही छा गए विवेक सागर, अब शादी पर पिता ने बताया परिवार का प्लान

04 Oct 2026

नशे के खिलाफ धारूहेड़ा में पुलिस का सर्च अभियान; सीआईए, डॉग स्क्वॉड और थाना पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में की जांच

04 Oct 2026

चंडीगढ़ में सेखों इंडियन एयरफोर्स मैराथन का भव्य आयोजन, 1000 से अधिका प्रतिभागियों ने लिया भाग

04 Oct 2026

VIDEO: मुख्य चुनाव आयुक्त के आवास पर प्रदर्शन करने वाले कांग्रेसी जेल से रिहा, निकाला जुलूस

04 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed