फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Datia News ›   illicit liquor seized from former BJP district treasurer's house; two arrested, former councilor absconding.

दतिया अपराध: भाजपा पूर्व जिला कोषाध्यक्ष के घर से अवैध शराब की खेप बरामद, दो गिरफ्तार; पूर्व पार्षद फरार

Sun, 04 Oct 2026 05:13 PM IST
दतिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया Published by: दतिया ब्यूरो Updated Sun, 04 Oct 2026 05:13 PM IST
सार

दतिया के उनाव रोड स्थित मकान से सिविल लाइन पुलिस ने देशी-अंग्रेजी शराब बरामद की है। कार्रवाई में मुकेश साहू और सक्षम चतुर्वेदी गिरफ्तार हुए, जबकि राकेश साहू फरार है। पुलिस ने आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर शराब के स्रोत और आरोपियों की भूमिका की जांच शुरू की है।

विज्ञापन
illicit liquor seized from former BJP district treasurer's house; two arrested, former councilor absconding.
दतिया पुलिस ने अवैध शराब जब्त कर ली। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दतिया में अवैध शराब के खिलाफ सिविल लाइन पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने उनाव रोड स्थित बस बाड़ी के पास एक मकान से करीब 59 लीटर देशी और अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस के मुताबिक, यह मकान भाजपा के पूर्व जिला कोषाध्यक्ष बद्री साहू से जुड़ा है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, 3 अक्टूबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि उनाव रोड स्थित बस बाड़ी के पास एक मकान में अवैध शराब रखी गई है। सूचना के आधार पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तलाशी अभियान चलाया। पुलिस ने मुकेश साहू के घर के बाहर बने बाथरूम की तलाशी ली। तलाशी के दौरान पुलिस को अलग-अलग ब्रांड की देशी और अंग्रेजी शराब मिली। पुलिस ने कुल 58 लीटर 950 मिलीलीटर अवैध शराब बरामद की है। इसकी अनुमानित कीमत करीब 50 हजार रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- अपने ही दादा की हत्या के आरोप में गिरफ्तार हुई पोती, दुष्कर्म-अश्लील हरकतों से परेशान होकर उठाया कदम
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से मुकेश साहू और सक्षम चतुर्वेदी को गिरफ्तार किया। वहीं पुलिस के मुताबिक, राकेश साहू मौके से फरार हो गया। राकेश साहू पूर्व पार्षद और वर्तमान पार्षद के पति बताए जा रहे हैं। पुलिस अब फरार आरोपी की तलाश में जुटी है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार आरोपी मुकेश साहू, भाजपा के पूर्व जिला कोषाध्यक्ष बद्री साहू का बेटा है। इस कार्रवाई के बाद राजनीतिक हलकों में भी चर्चा तेज हो गई है। हालांकि, पुलिस की जांच में यह स्पष्ट होना बाकी है कि बरामद शराब किसके कब्जे में थी और इसे कहां से लाकर रखा गया था।

सिविल लाइन पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस बरामद शराब के स्रोत, इसके कारोबार से जुड़े अन्य लोगों और फरार आरोपी की भूमिका की जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस की कार्रवाई के बाद अवैध शराब के कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और फरार आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed