{"_id":"6ac21737ba798ee3a7054c0a","slug":"granddaughter-allegedly-kills-grandfather-in-indore-indore-news-c-1-1-noi1551-4796255-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"शर्मनाक: अपने ही दादा की हत्या के आरोप में गिरफ्तार हुई पोती, दुष्कर्म-अश्लील हरकतों से परेशान होकर उठाया कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शर्मनाक: अपने ही दादा की हत्या के आरोप में गिरफ्तार हुई पोती, दुष्कर्म-अश्लील हरकतों से परेशान होकर उठाया कदम
Sun, 04 Oct 2026 04:24 PM IST
इंदौर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: इंदौर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 04:24 PM IST
सार
इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में युवती ने कथित तौर पर अपने दादा की हत्या कर दी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है। युवती ने दादा पर दुष्कर्म और अश्लील हरकतों से प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं। पुलिस हत्या के कारण, घटनाक्रम और आरोपों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
इंदौर में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां एक युवती पर अपने ही दादा की हत्या करने का आरोप लगा है। पुलिस ने मामले में आरोपी पोती को गिरफ्तार कर लिया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि युवती अपने दादा की कथित अश्लील हरकतों और प्रताड़ना से परेशान थी।
विज्ञापन
युवती ने पुलिस को बताया कि दादा द्वारा उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म और अश्लील हरकतें की जाती थीं, जिसके चलते वह लंबे समय से मानसिक रूप से परेशान थी। युवती के मुताबिक दादा द्वारा आए दिन उसे परेशान किया जाता था। मामले को लेकर उसके मन में काफी समय से नाराजगी थी। इसी बीच विवाद बढ़ने के बाद युवती ने कथित तौर पर दादा की हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद एरोड्रम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं, मामले की जांच के दौरान पुलिस को युवती की भूमिका संदिग्ध लगी, जिसके बाद उससे पूछताछ की गई। पूछताछ के बाद पुलिस ने युवती को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- इंदौर में महिला ने कचरे में फेंक दिया था मंगलसूत्र, सफाईकर्मियों ने खोज कर लौटाया
विज्ञापन
पुलिस अब हत्या की पूरी वजह और घटनाक्रम को लेकर आरोपी युवती से पूछताछ कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि दादा द्वारा युवती के साथ कथित तौर पर की गई हरकतों को लेकर पहले कभी परिवार या पुलिस के सामने शिकायत की गई थी या नहीं। पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ ही परिवार के अन्य सदस्यों से भी जानकारी ले रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में हत्या से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। युवती द्वारा लगाए गए दुष्कर्म और अश्लील हरकतों के आरोपों की भी जांच की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल घटना के बाद इलाके में सनसनी का माहौल है। पुलिस ने आरोपी पोती को गिरफ्तार कर मामले की जांच आगे बढ़ा दी है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना के पीछे की वास्तविक परिस्थितियों और पूरी कहानी स्पष्ट हो सकेगी।
