फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   70-Year-Old Woman Goes Missing in River During Halchhath Ritual in Umaria

उमरिया: हलछठ की पूजा के बाद नदी में विसर्जन बनी आखिरी रस्म, 70 वर्षीय रमोता बाई गहरे पानी में लापता

Thu, 03 Sep 2026 06:10 PM IST
उमरिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: उमरिया ब्यूरो Updated Thu, 03 Sep 2026 06:10 PM IST
70-Year-Old Woman Goes Missing in River During Halchhath Ritual in Umaria
उमरिया जिले के नौरोजाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कल्दा में गुरुवार सुबह हलछठ पूजन के बाद पूजन सामग्री विसर्जित करने गई 70 वर्षीय वृद्ध महिला के नदी में लापता होने से हड़कंप मच गया। विनोदा नदी में पूजन सामग्री विसर्जित करने के दौरान अचानक पैर फिसलने से रमोता बाई गहरे पानी में चली गईं। घटना की सूचना मिलते ही नौरोजाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और एसडीआरएफ की टीम को बुलाकर सर्च ऑपरेशन शुरू कराया गया है।

पूजन के बाद विसर्जन के लिए पहुंचीं नदी
जानकारी के अनुसार रमोता बाई पति बाबूलाल यादव, उम्र करीब 70 वर्ष, निवासी कुरावर थाना पाली हैं। रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर वह अपने भाई के घर ग्राम कल्दा आई हुई थीं। बुधवार को उन्होंने अपनी भाभी के साथ हलछठ का पूजन किया था। ग्रामीण क्षेत्रों में हलछठ का पर्व विशेष धार्मिक आस्था के साथ मनाया जाता है। महिलाएं संतान की सुख-समृद्धि, लंबी आयु और परिवार की खुशहाली की कामना करते हुए पूजा करती हैं। पूजा के बाद पूजन सामग्री को जल में विसर्जित करना भी परंपरा का हिस्सा माना जाता है।

इसी परंपरा के तहत रमोता बाई गुरुवार सुबह करीब 7 बजे हलछठ की पूजन सामग्री लेकर ग्राम कल्दा स्थित विनोदा नदी पहुंचीं। वह नदी के किनारे पहुंचकर सामग्री का विसर्जन कर रही थीं। इसी दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया और वह अपना संतुलन खो बैठीं। देखते ही देखते वह नदी के गहरे पानी में समा गईं। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को घटना की सूचना दी।

पढ़ें: चित्रकूट में बाढ़ के बाद राहत कार्य तेज, घर-घर पहुंच रहे कलेक्टर और एसपी, प्रभावितों को दिलाया भरोसा

तेज बहाव के बीच तलाश जारी
घटना की जानकारी मिलते ही नौरोजाबाद थाना प्रभारी बालेंद्र शर्मा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से महिला की तलाश शुरू कराई। नदी की स्थिति को देखते हुए एसडीआरएफ की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने नदी में सर्च ऑपरेशन शुरू किया, लेकिन लगातार हो रही बारिश और तेज बहाव के कारण रेस्क्यू अभियान चुनौतीपूर्ण बना हुआ है।

बताया गया कि नदी में पानी का बहाव काफी तेज होने के कारण एसडीआरएफ के जवानों को गहरे पानी में उतरकर तलाश करने में परेशानी आ रही है। टीम नदी के बहाव की दिशा में संभावित स्थानों पर महिला की तलाश कर रही है।

डैम के आसपास भी बढ़ाई तलाश
नौरोजाबाद थाना प्रभारी बालेंद्र शर्मा ने बताया कि वृद्ध महिला को तलाशने का प्रयास लगातार जारी है। बारिश के कारण सर्च ऑपरेशन में कठिनाई आ रही है। उन्होंने बताया कि तलाश करते-करते टीम डैम के नजदीक पहुंच गई है और अब डैम में उतरकर भी महिला की तलाश करने की तैयारी की जा रही है।  इधर, रमोता बाई के नदी में लापता होने की खबर से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीण भी बड़ी संख्या में घटनास्थल पर मौजूद हैं। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम लगातार महिला की तलाश में जुटी हुई है। फिलहाल रमोता बाई का कोई सुराग नहीं मिल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

बठिंडा में स्कूल वैन चालकों ने मांगों को लेकर की हड़ताल

पटाखा फैक्टरी विस्फोट मामले का मुख्य आरोपी आदिल मुठभेड़ में घायल, पैरों में लगी गोली

03 Sep 2026

सोलन: जाबली में दुकान पर अचानक आया भारी पानी, बाहर भागकर दुकानदार ने बचाई जान; वीडियो वायरल

03 Sep 2026

कौशाम्बी में पटाखा फैक्टरी में विस्फोट के मुख्य आरोपी आदिल के मकान पर चला बुलडोजर

03 Sep 2026

कांगड़ा: पुल की मांग को लेकर नेहा वर्मा ने शुरू की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल, ग्रामीणों को बरसात में होती है भारी परेशानी

03 Sep 2026
विज्ञापन

एमपी: दूर-दूर से पढ़ने आते हैं बच्चे, टपकती छत देख भड़के विधायक; कहा- काम पूरा करो, नहीं तो सस्पेंड करवा दूंगा

03 Sep 2026

यूकेडी ने भ्रामक बयानबाजी करने वालों पर कार्रवाई की

03 Sep 2026
विज्ञापन

गाजियाबाद: अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल का स्थापना दिवस, निकाली भव्य बाइक रैली

03 Sep 2026

कानपुर: एलआईसी के क्षेत्रीय कार्यालय में लगी भीषण आग, जरूरी दस्तावेज-सामान जलकर खाक

03 Sep 2026

अयोध्या: राम मंदिर पहुंचे पहले सीईओ जितेंद्र मिश्रा बोले- देश सेवा के बाद राम भक्तों की सेवा का अवसर मिला

03 Sep 2026

हरसिमरत कौर का पंजाब सरकार पर बड़ा आरोप, बोलीं- महिलाओं को नहीं मिल रहा सम्मान

फतेहाबाद में घर में घुसकर लोहे की रॉड से व्यक्ति पर हमला, दो आरोपियों पर मारपीट का आरोप

03 Sep 2026

लखनऊ: घर-घर राधा- कान्हा आयोजन आज, हजरतगंज मेट्रो पहुंचे परिवार, शुरू हुईं तैयारियां

03 Sep 2026

चंडीगढ़ सेक्टर 20 के आदर्श पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी सेलिब्रेशन में झूमे बच्चे

यमुनानगर में जिम के बाहर फाइनेंसर की ताबड़तोड़ गोलियों से भूनकर हत्या, बदमाशों ने पीछा कर मारी गोली

03 Sep 2026

VIDEO: यमुना एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर कार बनी आग का गोला, शॉर्ट सर्किट से धूं-धूंकर जली

03 Sep 2026

सोलन में अतिक्रमण पर प्रशासन का शिकंजा, तीसरे दिन भी जारी रही कार्रवाई

03 Sep 2026

हुसैनीवाला बार्डर के खुंदड़ गट्टी के सरकारी स्कूल का बुनियादी ढांचा बेहतर, कच्चा है रास्ता

जालंधर में मैट्रेस फैक्टरी में लगी आग

03 Sep 2026

एमपी: उफान पर दमोह के नदी-नाले, कई रास्तों पर थमा आवागमन; तेज बहाव में जोखिम उठाते दिखे वाहन चालक

03 Sep 2026

फरीदाबाद: सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन लगातार जारी, कूड़ा उठाने से इनकार; भारी पुलिस बल मौजूद

03 Sep 2026

दिल्ली के नरेला में जिम के बाहर प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, जानें मामले पर पुलिस ने क्या कहा

03 Sep 2026

कन्नौज: पुलिस से बचकर भागा पॉक्सो आरोपी, सौरिख में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

03 Sep 2026

हरदोई: पति ने लाइसेंसी राइफल से पत्नी को मारी गोली, हालत गंभीर

03 Sep 2026

मंडी: टिहरा क्षेत्र की समस्याओं को लेकर किसान सभा सक्रिय, 5 सितंबर को बनेगी आंदोलन की रणनीति

03 Sep 2026

सिरमौर: दिल्लीगेट एमसी कॉम्प्लेक्स में बिगड़ रहे हालात, करोड़ों से बना भवन बदहाल

03 Sep 2026

मेरठ जेल में बढ़ेगा कारोबार और मजबूत होगी सुरक्षा, 20 लाख की बेकरी मशीन और हाईटेक एक्स-रे बैगेज मशीन लगाई जा रही

03 Sep 2026

मेरठ: बारिश भी नहीं रोक सकी खिलाड़ियों का हौसला, कैलाश प्रकाश स्टेडियम में नेशनल एथलेटिक्स मीट की प्रतिस्पर्धाएं जारी

03 Sep 2026

VIDEO: हाईवे पर दिनदहाड़े महिला से मंगलसूत्र लूटा, ग्रामीणों ने पीछा कर दो महिलाओं को पकड़ा

03 Sep 2026

VIDEO: अग्रवाल समाज को अपशब्द कहने पर भड़का आक्रोश, थाने पर धरना; चौकी प्रभारी और कांस्टेबल लाइन हाजिर

03 Sep 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed