Hindi News
›
Video
›
Madhya Pradesh
›
Ujjain Kanh Close Duct Project will clean Shipra Collector descended Bamora Tunnel and saw construction work
{"_id":"677e47c94b8c80ba79015a0e","slug":"kanh-close-duct-project-will-make-shipra-clean-and-uninterrupted-collector-went-into-bamora-tunnel-and-saw-the-progress-of-construction-work-ujjain-news-c-1-1-noi1228-2498895-2025-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain: शिप्रा को स्वच्छ करेगी कान्ह क्लोज डक्ट परियोजना, कलेक्टर ने बामोरा टनल में उतरकर देखा निर्माण कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain: शिप्रा को स्वच्छ करेगी कान्ह क्लोज डक्ट परियोजना, कलेक्टर ने बामोरा टनल में उतरकर देखा निर्माण कार्य
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: उज्जैन ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2025 03:34 PM IST
Link Copied
उज्जैन में सिंहस्थ 2028 दृष्टिगत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की महत्वाकांक्षी सबसे अलग अनूठी कान्ह क्लोज डक्ट परियोजना, जिससे शिप्रा नदी स्वच्छ और अविरल होगी, में कान्ह नदी का गंदा पानी शहर के बाहर स्वच्छ कर गंभीर डाउन स्ट्रीम में भेजा जाएगा। बुधवार सुबह कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने कान्ह क्लोज डक्ट के प्रगतिरत कार्य का निरीक्षण कर कार्य की प्रगति देखी।
बता दें कि परियोजना अंतर्गत गंगेड़ी यार्ड में कार्य की प्रगति देख कलेक्टर ने कास्टिंग के कार्य की गति और बढ़ाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इसके पश्चात कलेक्टर सिंह ने छायन में कार्य का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
टनल का कार्य कर रहे श्रमिकों से कलेक्टर ने कुशलक्षेम पूछी
कान्ह क्लोज डक्ट परियोजना में शाफ़्ट के माध्यम से टनल्स बनाई जा रही है। इसमें से बामोरा ग्राम में शाफ़्ट के अंदर जाकर टनलिंग का कार्य कलेक्टर सिंह ने देखा। कलेक्टर ने टनलिंग का कार्य तीव्र गति से होने पर प्रसन्नता व्यक्त की। टनल्स में कार्य कर रहे श्रमिकों से चर्चा कर उनकी कुशलक्षेम भी जानी।
यह है कान्ह डायवर्शन क्लोज डक्ट परियोजना
शिप्रा शुद्धिकरण हेतु कान्ह डायवर्शन क्लोज डक्ट परियोजना के कट एंड कवर भाग में खुदाई एवं पीसीसी कार्य, टनल भाग में चार शाफ़्ट के माध्यम से वर्टिकल एवं हॉरिजॉन्टल खुदाई का कार्य एवं कास्टिंग यार्ड में प्री कास्ट सेगमेंट की कास्टिंग का कार्य प्रगतिरत है। परियोजना के शुरुआती 6.90 किमी कट एंड कवर भाग में खुदाई एवं पीसीसी कार्य प्रगतिरत है। परियोजना अंतर्गत उपयोग में लाए जाने वाले प्री कास्ट सेगमेंट की कास्टिंग का कार्य ग्राम गंगेडी में स्थित कास्टिंग यार्ड में जारी है।
प्री कास्ट सेगमेंट्स को कास्टिंग यार्ड से परियोजना के एलाइनमेंट तक पहुंचाने एवं पीसीसी बेड पर रखने तथा आपस में जोड़ने का कार्य जल्द ही प्रारंभ होगा। परियोजना के टनल भाग अंतर्गत चार शाफ़्ट क्रमशः ग्राम पालखेड़ी, चिंतामन जवासिया, बामोरा एवं देवराखेड़ी में स्थित है। शाफ़्ट नंबर 01 एवं 02 में वर्टिकल खुदाई का कार्य प्रगतिरत है तथा शाफ़्ट नंबर 03 एवं 04 में वर्टिकल खुदाई पूर्ण की जा चुकी है। हॉरिजॉन्टल खुदाई का कार्य प्रगतिरत है। परियोजना सितंबर 2027 तक पूर्ण होनी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।