{"_id":"6994541033c885dded02f2d0","slug":"coaching-class-operator-going-listen-to-bhagwat-katha-attacked-fatally-not-paying-weekly-dues-ujjain-news-c-1-1-noi1228-3961454-2026-02-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"Ujjain News: कोचिंग संचालक पर जानलेवा हमला, हफ्ता नहीं देने पर पाइप और ईंट से पीटकर किया लहूलुहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain News: कोचिंग संचालक पर जानलेवा हमला, हफ्ता नहीं देने पर पाइप और ईंट से पीटकर किया लहूलुहान
नीलगंगा थाना क्षेत्र स्थित केशव नगर में हफ्ता मांगने के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। छह लोगों ने कोचिंग संचालक पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। गंभीर हालत में उन्हें इंदौर रेफर किया गया है। घटना का वीडियो भी सामने आया है। पुलिस ने आरिफ और इमरान के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और सामने आए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच जारी है।
नीलगंगा पुलिस के मुताबिक केशव नगर निवासी अजय जागरी कोचिंग क्लास संचालित करते हैं। आज दोपहर क्षेत्र के ही इमरान और आरिफ ने उनसे कथित रूप से हफ्ता मांगा। मना करने पर दोनों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। इसी दौरान उनके परिवार के अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए और अजय के घर के बाहर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में अजय गंभीर रूप से घायल हो गया। बीच-बचाव करने आई उनकी पत्नी पूनम से भी आरोपियों ने धक्का-मुक्की की। घायल अजय को पहले चरक अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर इंदौर रेफर कर दिया गया।
नसरीन बोली- घूरने की बात पर हुआ विवाद
आरोपी पक्ष की ओर से आरिफ की बहन नसरीन ने अलग बयान देते हुए कहा कि उनका परिवार ऑटो से जा रहा था, तभी अजय और उनकी पत्नी घर के बाहर खड़े थे। घूरने को लेकर कहासुनी हुई और पुरानी रंजिश के चलते विवाद मारपीट में बदल गया।
थाने के पास हुई घटना
हमलावरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि उन्होंने नीलगंगा थाने के पास ही घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। घायल अजय को गंभीर हालत में उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है उसके सिर में चोंट आई हैं।
पाइप और ईंट से किया जानलेवा हमला
केशव नगर क्षेत्र में मैथ्स पावर कोचिंग क्लास के संचालक अजय जागरी अपनी कोचिंग के नीचे खड़ा हुए थे। तभी ऑटो चालक इमरान ने यहां आकर ऑटो खड़ा किया और तेजी से हॉर्न बजाने लगा। अजय जागरी ने जब उसे ऐसा करने से रोका तो इमरान यहां से चला तो गया, लेकिन कुछ देर बाद अपने साथ 10 से 12 लोगों का लेकर पहुंचा। जिन्होंने अजय जागरी पर हमला कर दिया। हमला करने वालों में महिला पुरुष और बच्चे शामिल थे, जो अपने हाथों में लट्ठ और पाइप लेकर आए थे। इस घटना में अजय गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसका उपचार अस्पताल में किया जा रहा है, जबकि मामले की शिकायत नीलगंगा थाने में दर्ज करवाई गई है, जिन्होंने इमरान ओर आरिफ के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।