{"_id":"682344b6653f5a52d00252da","slug":"chhattisgarh-forest-minister-kedar-kashyap-visited-baba-mahakal-ujjain-news-c-1-1-noi1228-2940267-2025-05-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"Ujjain News: छत्तीसगढ़ के वन मंत्री केदार कश्यप ने किए महाकाल के दर्शन, बोले- बाबा का दर्शन अपने आप में अद्भुत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain News: छत्तीसगढ़ के वन मंत्री केदार कश्यप ने किए महाकाल के दर्शन, बोले- बाबा का दर्शन अपने आप में अद्भुत
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: उज्जैन ब्यूरो
Updated Tue, 13 May 2025 07:46 PM IST
Link Copied
कालों के काल बाबा महाकाल के दरबार में आज छत्तीसगढ़ के वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप ने उज्जैन प्रवास के दौरान श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किये। नंदी हॉल से बाबा महाकाल के दर्शन करने के बाद बाबा महाकाल की भक्ति में लीन नजर आए। यहां बैठकर ओम नमः शिवाय का जाप किया और उसके साथ ही नंदी जी के कानों में अपनी मनोकामना भी कही।
बाबा महाकाल के दर्शन करने के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि ऐतिहासिक नगरी उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। भगवान श्रीकृष्ण का अध्यापन का उज्जैन में रहकर हुआ। महाकाल जी का दर्शन अपने आप में अद्भुत है और निश्चित तौर पर हम सबका सबसे बड़ा केंद्र बिंदु महाकाल मंदिर ही है। यह कि व्यवस्था को देखकर मैं पूरे मध्यप्रदेश की सरकार को इसके लिए बधाई देता हूं, जिस तरीके से महाकाल मंदिर के साथ इस पूरे उज्जैन का कायाकल्प हुआ है, वह देखने लायक है। सनातन की रक्षा की दृष्टि से लगातार देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन क्षेत्रों को जिस तरीके से विकसित कर रहे हैं। उससे हम सबका का मान तो बड़ा है, साथ ही देश कभी मान सम्मान पूरे वैश्विक पटल पर स्थापित हुआ है।
छत्तीसगढ़ विधानसभा में चौथी बार विधायक हैं केदार कश्यप
केदार नाथ कश्यप एक भारतीय राजनीतिज्ञ और भारतीय जनता पार्टी के सदस्य हैं। वे वर्तमान में छत्तीसगढ़ के वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री हैं। उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार में स्कूली शिक्षा, आदिवासी और अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक विकास विभागों को संभालते हुए कैबिनेट मंत्री के रूप में कार्य किया। वे छत्तीसगढ़ विधानसभा में चौथी बार विधायक हैं। वह वरिष्ठ भाजपा नेता स्वर्गीय बलिराम कश्यप के पुत्र और पूर्व सांसद दिनेश कश्यप के छोटे भाई हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।