Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   mahakaleshwar temple ujjain baba mahakal bhasma aarti special shringar darshan today

उज्जैन: बाबा महाकाल का भव्य श्रृंगार, भस्म आरती में उमड़े श्रद्धालु; जय श्री महाकाल से गूंजा परिसर

Wed, 18 Nov 2026 07:47 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Wed, 18 Nov 2026 07:47 AM IST
mahakaleshwar temple ujjain baba mahakal bhasma aarti special shringar darshan today

उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में बुधवार सुबह भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल का विशेष श्रृंगार किया गया। कार्तिक शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि पर सुबह चार बजे मंदिर के पट खुलने के बाद भगवान महाकाल का पंचामृत से अभिषेक किया गया। इसके बाद बाबा का कुमकुम, मावा और भांग से आकर्षक श्रृंगार कर भस्म रमाई गई। बाबा महाकाल के दिव्य स्वरूप के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर जय श्री महाकाल के उद्घोष से गूंज उठा।

पंचामृत से किया बाबा महाकाल का अभिषेक

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि कार्तिक शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि पर बाबा महाकाल का विशेष श्रृंगार किया गया। बुधवार सुबह चार बजे भस्म आरती के लिए मंदिर के पट खुलते ही पंडे-पुजारियों ने गर्भगृह में स्थापित सभी देवी-देवताओं की प्रतिमाओं का पूजन किया। इसके बाद भगवान महाकाल का जलाभिषेक किया गया।
जलाभिषेक के बाद दूध, दही, घी, शक्कर और फलों के रस से तैयार पंचामृत भगवान को अर्पित किया गया। इसके बाद प्रथम घंटाल बजाकर हरि ओम का जल अर्पित किया गया। कपूर आरती के बाद बाबा महाकाल को चांदी का मुकुट और मुंडमाला धारण कराई गई।

कुमकुम, मावे और भांग से किया विशेष श्रृंगार

बुधवार को बाबा महाकाल के श्रृंगार की खास बात कुमकुम, मावे और भांग का इस्तेमाल रहा। इन सामग्रियों से भगवान का आकर्षक श्रृंगार किया गया। इसके बाद बाबा महाकाल को भस्म अर्पित की गई और उन्होंने अपने दिव्य स्वरूप में भक्तों को दर्शन दिए।
भस्म आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। भक्तों ने बाबा महाकाल के दिव्य स्वरूप के दर्शन कर आशीर्वाद लिया और भक्ति में लीन होकर जय श्री महाकाल के जयकारे लगाए। मान्यता है कि भस्म अर्पित करने के बाद भगवान महाकाल निराकार से साकार स्वरूप में भक्तों को दर्शन देते हैं।

महाकाल मंदिर में आरती का समय

श्री महाकालेश्वर मंदिर में प्रतिदिन अलग-अलग समय पर आरती और पूजन किया जाता है। मंदिर में आरती का निर्धारित समय इस प्रकार है।

  • भस्म आरती: सुबह 4:00 से 6:00 बजे तक

  • दद्योदक आरती (बालभोग): सुबह 7:30 से 8:15 बजे तक

  • भोग आरती: सुबह 10:30 से 11:15 बजे तक

  • संध्या पूजन: शाम 5:00 से 5:45 बजे तक

  • संध्या आरती: शाम 6:30 से 7:15 बजे तक

  • शयन आरती: रात 10:30 से 11:00 बजे तक

महाकाल मंदिर की जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर

श्री महाकालेश्वर मंदिर से जुड़ी जानकारी के लिए श्रद्धालु टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 18002331008 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा महाकाल दर्शन, आरती, पूजन और दान सहित अन्य जानकारियां 24 घंटे इन नंबरों पर प्राप्त की जा सकती हैं।
संपर्क नंबर: 0734-2559272, 0734-2559275, 0734-2559276 और 0734-2559277।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

ऋषिकेश: पंडवास की धुन पर जमकर थिरके छात्र-छात्राएं, इगास पर्व पर लोक संस्कृति की दिखी झलक

17 Nov 2026

मेरठ: श्रद्धालुओं ने गायों को गुड़, हरा चारा खिलाया, तिलक लगाकर किया पूजन

17 Nov 2026

शीतला माता मेडिकल कॉलेज में आयुष्मान लाभार्थियों और कम आय वाले परिवारों को इलाज में मिलेगी सब्सिडी

17 Nov 2026

वीडियो: नैनीताल नगर पालिका में सभासदों का प्रदर्शन, स्ट्रीट लाइट और सफाई व्यवस्था में देरी पर जताई नाराजगी

17 Nov 2026

मेरठ: स्मोकिंग से होने वाली बीमारी को लेकर लोगों को जागरूक किया

17 Nov 2026
विज्ञापन

मेरठ: शिव मंदिर का ताला तोड़कर हजारों की नकदी और कीमती सामान चोरी

17 Nov 2026

मेरठ: निशुल्क नेत्र शिविर में 650 मरीजों की जांच, 220 मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए चयनित

17 Nov 2026
विज्ञापन

मेरठ: पीएनबी के प्रबंध निदेशक बैंक की योजनाओं की जानकारी दी

17 Nov 2026

मेरठ: गोपाष्टमी पर किया गोवंश का पूजन, संरक्षण का लिया संकल्प

17 Nov 2026

कानपुर: रामादेवी चौराहे पर खराब पड़ी लाइटें, वाहन चालकों को होती परेशानी

17 Nov 2026

गंगा की रेती पर सजा आस्था का महाकुंभ, प्रभारी मंत्री केपी मलिक ने किया मेले का भव्य शुभारंभ

17 Nov 2026

वीडियो: युवा महोत्सव में लोहाघाट के प्रतिभागियों का रहा दबदबा

17 Nov 2026

रूमा में केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, रामादेवी चौराहा कराया गया खाली

17 Nov 2026

आइसा का सम्मेलन संपन्न: अंकिता भंडारी के माता पिता भी पहुंचे, हुए भावुक

17 Nov 2026

श्री राधा-कृष्ण गोशाला में 23 लाख रुपये की सहायता का चेक सौंपा

17 Nov 2026

जिस राज्य की प्रजा प्रसन्न, वही राम राज्य : धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री

17 Nov 2026

गोपाष्टमी पर गोशालाओं में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, गोमाता का पूजन कर मांगी सुख-समृद्धि

जमीन तकसीम की नकल देने के बदले 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते तहसील कार्यालय का कंप्यूटर ऑपरेटर गिरफ्तार

17 Nov 2026

सीहोर: बुधनी में गोदाम बना आग का गोला, बिजली उपकरण और प्लास्टिक का सामान जलकर खाक; लाखों की क्षति की आशंका

17 Nov 2026

खबर का असर: कांशीराम अस्पताल परिसर में लगाई गई लाइटें

17 Nov 2026

लखनऊ: ट्रैक्टर-ट्रॉला से टकराई बाइक, हादसे में लखनऊ के दो युवकों की मौत

17 Nov 2026

कानपुर: नए मंडलायुक्त एस. राजलिंगम ने संभाला कार्यभार, कार्यालय का निरीक्षण कर जानी प्रगति

17 Nov 2026

जवान करन चौधरी का पार्थिव शरीर पहुंचा सिरसा

17 Nov 2026

जींद: खेत में सात साल के बच्चे से कुकर्म, पड़ोसी पर आरोप-परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने शुरू की जांच

17 Nov 2026

हांसी में सिलेंडर ब्लास्ट से बड़ा हादसा, जोरदार धमाके में तीन मकान ढहे, दो बच्चों समेत 5 लोग घायल

17 Nov 2026

कानपुर: केमिकल फैक्टरी में लगी भीषण आग, खाली कराए गए आसपास के मकान

17 Nov 2026

कानपुर: स्केटिंग में दून इंटरनेशनल स्कूल बना ओवरऑल चैंपियन

17 Nov 2026

देवास: खिलाड़ियों को सौगात, 9.44 करोड़ से बने सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक का मुख्यमंत्री ने किया वर्चुअल लोकार्पण

17 Nov 2026

उमंग सिंघार का सरकार पर हमला: बोले- ओरछा और गांधी सागर में कैबिनेट करने से क्या होगा, युवाओं को नौकरी दो

17 Nov 2026

देवकी नंदन ठाकुर बोले- ईश निंदा कानून बनाए सरकार, सनातन बोर्ड का गठन हो

17 Nov 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed