फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Tikamgarh Municipal Council councilors leave BJP to return to the Congress fold.

एमपी: टीकमगढ़ में कांग्रेस की घर वापसी, भाजपा छोड़ पांच पार्षद फिर लौटे; संख्या 10 से बढ़कर 15 हुई

Tue, 29 Sep 2026 08:01 PM IST
टीकमगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़ Published by: टीकमगढ़ ब्यूरो Updated Tue, 29 Sep 2026 08:01 PM IST
Tikamgarh Municipal Council councilors leave BJP to return to the Congress fold.

टीकमगढ़ नगर पालिका की राजनीति में मंगलवार को बड़ा घटनाक्रम सामने आया। करीब एक साल पहले कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए पांच पार्षदों ने भोपाल स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में दोबारा कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली। कांग्रेस विधायक यादवेंद्र सिंह बुंदेला के नेतृत्व में भोपाल पहुंचे पार्षदों की राज्यसभा सांसद अशोक सिंह, संगठन उपाध्यक्ष सुखदेव पांसे और वरिष्ठ नेता महेंद्र सिंह चौहान की मौजूदगी में कांग्रेस में वापसी हुई।

कांग्रेस में लौटने वाले पार्षदों में छीता बाई वीरेंद्र कुशवाहा, अरविंद रजक, राखी ध्रुव यादव, अंशुल जैन और रामकुमार यादव शामिल हैं। कांग्रेस नेताओं ने सभी पार्षदों का स्वागत करते हुए उनकी घर वापसी पर बधाई दी। पांच पार्षदों के लौटने के बाद टीकमगढ़ नगर पालिका में कांग्रेस पार्षदों की संख्या 10 से बढ़कर 15 हो गई है।

भाजपा में सम्मान और विकास कार्यों को लेकर उठाए सवाल
कांग्रेस में वापस लौटे पार्षद रामकुमार यादव ने भाजपा में सम्मान नहीं मिलने और अपने वार्डों में विकास कार्य कराने में परेशानी होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि करीब एक साल पहले, 13 सितंबर 2025 को भोपाल में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात के दौरान भाजपा में शामिल होने को लेकर चर्चा हुई थी।

पढ़ें: एक अक्तूबर को बालाघाट आएंगे राहुल गांधी: बैगा-गोंड समुदाय के बच्चों की मौत को लेकर दौरा, सिंघार ने की पुष्टि

रामकुमार यादव के मुताबिक, उस समय तय हुआ था कि टीकमगढ़ में भाजपा का कोई बड़ा कार्यक्रम आयोजित होने पर सार्वजनिक रूप से उनकी सदस्यता कराई जाएगी। उन्होंने दावा किया कि पिछले एक साल में मुख्यमंत्री कई बार टीकमगढ़ आए, लेकिन इसके बावजूद उनकी औपचारिक सदस्यता नहीं कराई गई। पार्षद ने कहा कि भाजपा में उपेक्षा महसूस होने और अपने वार्डों में विकास कार्य कराने में आ रही परेशानियों के चलते उन्होंने कांग्रेस में लौटने का फैसला किया।

नगर पालिका के राजनीतिक समीकरणों पर असर
पांच पार्षदों की कांग्रेस में वापसी से टीकमगढ़ नगर पालिका में पार्टी की संख्या बढ़ गई है। स्थानीय निकाय की राजनीति में इस घटनाक्रम को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हालांकि, इससे नगर पालिका के कामकाज और राजनीतिक समीकरणों पर कितना असर पड़ेगा, यह आने वाले समय में स्पष्ट होगा।

इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पार्टी लोकतांत्रिक मूल्यों, जनहित और जनता की आवाज को मजबूती से उठाने के लिए प्रतिबद्ध है। पार्षदों की वापसी से टीकमगढ़ में कांग्रेस संगठन को और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

भिवानी में सांसद धर्मबीर सिंह ने निजी कोष से दी गो सेवकों को एंबुलेंस

29 Sep 2026

हमीरपुर में 316 कुत्तों को लगा एंटी रेबीज टीका, 5 हजार और वैक्सीन की मांग

रामपुर बुशहर: गांव से ओलंपिक तक का सपना, 10 से 13 अक्तूबर तक मतरेवल में सजेगा नारायण स्पोर्ट्स फेस्टिवल

29 Sep 2026

सेवा संकल्प अभियान के तहत आईटीआई लोहारू में हुआ जागरूकता कार्यक्रम, इंस्पेक्टर सत्यनारायण ने दिया संदेश

29 Sep 2026

बादली के लाडपुर में तीन दिवसीय आंगनवाड़ी मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित

विज्ञापन

लुधियाना में धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान, बोले- देश में मतांतरण का काला बाजार नहीं चलने देंगे

हांसी में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, दूसरे दिन भी सफाई व्यवस्था ठप

29 Sep 2026
विज्ञापन

अयोध्या में गांधी जयंती से शुरू होगी पीडीए पदयात्रा, गांव-गांव लगेगी जन चौपाल

29 Sep 2026

चक्रवात के साथ मानसून भी आज से पूरी तरह से हो जाएगा विदा, अब चढ़ेगा पारा

29 Sep 2026

यूपी में अक्तूबर में भी बिजली बिल में 5% से अधिक राहत की उम्मीद

29 Sep 2026

यूपी कोटे की राज्यसभा के लिए नामों पर माथापच्ची जारी, इनको मिल सकता है मौका

29 Sep 2026

रोहतक में रिटायर्ड कर्मचारियों ने दिया धरना, पेंशन बचाने की उठाई मांग

29 Sep 2026

झाबुआ: जिला पंचायत वार्ड-6 उपचुनाव के लिए मतदान जारी, 102 केंद्रों पर 60 हजार मतदाता कर रहे किस्मत का फैसला

29 Sep 2026

पंजाब में नशे पर बिट्टू-जस्सी आमने-सामने, हनी सिंह को लेकर छिड़ी नई बहस

VIDEO: प्रतिबंधित प्लास्टिक पर नगर निगम का चाबुक, 47,500 रुपये जुर्माना; कृष्णा डेयरी पर सबसे बड़ी कार्रवाई

29 Sep 2026

सोनीपत में सेवा सेतु कैंप एवं मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान मेले का आयोजन, 27 विभागों के स्टॉल लगाए गए

29 Sep 2026

सिरमौर: नाहन में पैदल राहगीरों को मिलेगी राहत, बिरोजा फैक्टरी से शहर तक बनेगा फुटपाथ

29 Sep 2026

कानपुर में पेंशनरों ने भरी हुंकार, 8वें वेतन आयोग में शामिल करने की मांग

29 Sep 2026

मोगा के काली माता मंदिर में चोर ने गोलक से उड़ाए पांच हजार रुपये, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

सोनीपत में मिट्टी के ऊपर सड़क बनाने का मामला; अधिकारी सीट पर नहीं मिलने पर ग्रामीणों ने किया अनोखा प्रदर्शन

29 Sep 2026

हिसार में 15 सूत्री मांग पत्र को लेकर रोडवेज कर्मचारियों का धरना जारी

29 Sep 2026

धीरज कुंडू हत्याकांड: ग्रामीण अंतिम संस्कार के लिए तैयार, खाप प्रधान का दावा महिला ने की युवक की गला घोंटकर हत्या

29 Sep 2026

सोलन नगर निगम का पहला बजट पेश, पेयजल और पार्किंग पर रहेगा खास जोर

29 Sep 2026

कानपुर: दि ठलुआगिरी के ऑडिशन को लेकर वार्ता में आयोजकों ने दी जानकारी

29 Sep 2026

ग्वालियर: 300 साल पुरानी परंपरा निभाने बाबा मंसूर अली शाह के उर्स में पहुंचे सिंधिया, एक घंटे तक चली आराधना

29 Sep 2026

धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर बिफरे शाही इमाम, कहा-अपने शब्द वापस लें

29 Sep 2026

Video: गोलागंज अपार्टमेंट में पिलर में दरार के बाद मजबूती देने का काम शुरू

29 Sep 2026

अमृतसर की गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी में यूथ फेस्टिवल शुरू

29 Sep 2026

बिलासपुर में चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता

29 Sep 2026

शिमला: गेयटी थियेटर में सजी डाक टिकटों की अनोखी दुनिया, ब्रिटिश दौर की यादें भी दिखीं

29 Sep 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed