Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa News ›   MPPSC exam will held twice a year in mp 2 lakh new posts will be filled CM announces

सीएम का ऐलान: मध्य प्रदेश में साल में दो बार होगी एमपीपीएससी की परीक्षा, दो लाख नए पदों पर होगी भर्ती

Mon, 16 Nov 2026 10:00 PM IST
खंडवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: खंडवा ब्यूरो Updated Mon, 16 Nov 2026 10:00 PM IST
MPPSC exam will held twice a year in mp 2 lakh new posts will be filled CM announces

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खंडवा में आयोजित एक जनसभा में प्रदेश के विकास, रोजगार, कृषि और औद्योगीकरण को लेकर कई अहम घोषणाएं कीं। मुख्यमंत्री ने युवाओं को रोजगार देने, राज्य को दूध उत्पादन में नंबर वन बनाने और महिलाओं को उद्योगों से जोड़ने का विजन पेश किया।

युवाओं के लिए बंपर नौकरियां और मेडिकल शिक्षा
सीएम यादव ने एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि अब मध्य प्रदेश के इतिहास में पहली बार एमपीपीएससी (MPPSC) की परीक्षा साल में दो बार आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि युवाओं को रोजगार देने के लिए सभी विभागों में मिलाकर लगभग 2 लाख नए पद सृजित किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हाल ही में 1 लाख पदों के विज्ञापन निकालकर 85 हजार से ज्यादा पदों पर भर्तियां की गई हैं और भर्तियों के बाद 1 लाख पदों पर प्रमोशन के कार्य भी हुए हैं। स्वास्थ्य सुविधाओं और मेडिकल शिक्षा का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस के 55 साल के शासन में केवल 5 मेडिकल कॉलेज थे, जबकि आज प्रदेश में 33 मेडिकल कॉलेज चल रहे हैं और जल्द ही इनकी संख्या 52 हो जाएगी, जिससे मेडिकल सीटें 1500 से बढ़कर 10,000 से ऊपर हो जाएंगी।

ये भी पढ़ें- अब पांच राज्यों के लिए बस परमिट जारी करने का रास्ता साफ, हाईकोर्ट ने परिवहन प्राधिकरण को दी हरी झंडी

दूध उत्पादन और प्राकृतिक खेती पर जोर
मुख्यमंत्री ने 'खेती और किसानी' का अर्थ समझाते हुए कहा कि खेती का मतलब फसल लगाना है और किसानी का मतलब पशुपालन और दूध उत्पादन है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश वर्तमान में दूध उत्पादन में तीसरे स्थान पर है और इसे पहले स्थान पर लाना सरकार का लक्ष्य है। जो लोग डेयरी लगाना चाहते हैं, उन्हें 40 लाख रुपये तक की लागत वाले प्रोजेक्ट पर सरकार की ओर से 10% से 30% (लगभग 13 लाख रुपये) तक की राशि दी जाएगी। साथ ही, प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए एक साल तक गाय के रखरखाव के लिए सरकार 1000 रुपये प्रति माह देगी।

तेज औद्योगीकरण और महिलाओं को आर्थिक मजबूती
राज्य में उद्योगों को बढ़ावा देने पर बात करते हुए सीएम ने कहा कि प्रदेश में एआई (AI), डेटा सेंटर, सेमीकंडक्टर और रेडीमेड गारमेंट जैसी इंडस्ट्रीज तेजी से लग रही हैं। सरकार का लक्ष्य युवाओं को 'नौकरी मांगने वाला' नहीं, बल्कि 'नौकरी देने वाला (उद्योगपति)' बनाना है। निमाड़ में कपास के अच्छे उत्पादन का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि कपास आधारित उद्योग-धंधे लगाए जाने चाहिए। महिलाओं के लिए बड़ी घोषणा करते हुए उन्होंने कहा कि घर में लाडली बहनों को 1500 रुपये मिलते हैं, लेकिन अगर वे फैक्ट्री में काम करने जाएंगी तो उन्हें 12,000 रुपये तक मिलेंगे, जिसमें 5000 रुपये सरकार अपनी तरफ से मिलाएगी।

ये भी पढ़ें-सीएम ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का किया अनावरण, दी 357.71 करोड़ के 82 कार्यों की सौगात

नर्मदा जल, बिजली और ग्रामीणों को स्वामित्व का अधिकार
बुनियादी ढांचे पर बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि नर्मदा जी के पानी से खंडवा का पेयजल संकट खत्म हुआ है और निमाड़, मालवा तथा महाकौशल क्षेत्र में नर्मदा जल का सदुपयोग हो रहा है। निमाड़ बेल्ट में फसल उत्पादन बढ़ने से वहां का तापमान भी कम हुआ है। उन्होंने पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले सिंचाई का रकबा सिर्फ 7.5 लाख हेक्टेयर था और बिजली केवल 5000 मेगावॉट थी, जबकि आज राज्य की बिजली क्षमता 24,000 से बढ़कर 32,000 मेगावॉट तक पहुंच रही है। इसके अलावा, 'मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना' के तहत अब गांव के मकानों की भी रजिस्ट्री होगी, जिससे ग्रामीणों को लोन लेने और व्यापार करने के लिए अपने मकान की सही कीमत (बाजार मूल्य) मिल सकेगी।

आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विकास
मुख्यमंत्री ने अपने भाषण में सांस्कृतिक धरोहरों का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि खंडवा में दादा धूनीवाले महाराज के आश्रम में आपसी सामंजस्य के साथ संगमरमर का शानदार समाधि स्थल बनाया जा रहा है। साथ ही ओंकारेश्वर का स्मरण करते हुए उन्होंने कहा कि 1400 साल पहले इसी पवित्र भूमि पर भगवान गोविंद गुरु जी के पास आदि शंकराचार्य जी ने दीक्षा ली थी। कार्यक्रम के दौरान सीएम ने नगर निगम खंडवा के भवन का लोकार्पण भी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

शाहजहांपुर: डायमंड स्पोर्ट्स अकादमी ने शाज इलेवन को 21 रन से हराया

16 Nov 2026

मवाना: शुगर मिल कॉलोनी में छठ महोत्सव का समापन, उगते सूर्य को अर्घ्य देकर महिलाओं ने खोला 36 घंटे का निर्जला व्रत

16 Nov 2026

मेरठ: पूर्व रणजी खिलाड़ी के घर चोरी में बेटा समेत चार गिरफ्तार, 25 लाख के आभूषण और 8.82 लाख नकद बरामद

16 Nov 2026

मेरठ: बागेश्वर धाम के समर्थन में सेवादारों ने सौंपा ज्ञापन, सोशल मीडिया पर कथित दुष्प्रचार रोकने की मांग

16 Nov 2026

मेरठ: ब्रह्मपुरी के शिव शक्ति नगर में नमकीन कारखाने में लगी भीषण आग

16 Nov 2026
विज्ञापन

मेरठ: श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन कृष्ण जन्म के बाद की बाल लीलाओं और गोवर्धन पूजा का वर्णन

16 Nov 2026

मेरठ: गागोल तीर्थ पर छठ पूजा की धूम, डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर महिलाओं ने की सुख-समृद्धि की कामना

16 Nov 2026
विज्ञापन

मेरठ: भारत विकास परिषद ने आयोजित की भारत को जानो प्रश्न मंच प्रतियोगिता, विद्यार्थियों ने दिखाया ज्ञान

16 Nov 2026

मेरठ: सपा कार्यालय पर मनाई गई वीरांगना उदा देवी पासी की पुण्यतिथि, कार्यकर्ताओं ने किया स्मरण

16 Nov 2026

मेरठ: राजनीतिक दलों में भागीदारी और हिस्सेदारी की मांग को लेकर कमिश्नरी पार्क में जुटा गोस्वामी समाज

16 Nov 2026

कानपुर: रेल मंत्री ने कानपुर मेल को दिखाई हरी झंडी, वीडियो उद्घाटन किया

16 Nov 2026

डोसा दुकान में युवतियों ने किया तोड़फोड़, वीडियो वायरल; दो के खिलाफ एफआईआर

16 Nov 2026

पाकिस्तान कनेक्शन का खुलासा, गुरदासपुर से महिला-युवक गिरफ्तार

लखीमपुर खीरी: छठ महापर्व का समापन, सेठघाट पर व्रती महिलाओं ने उगते सूर्य को दिया अर्घ्य

16 Nov 2026

कुल्लू: वीकेंड खत्म होने के बाद भी सोलंगनाला और अटल टनल में उमड़े पर्यटक, रोहतांग की ओर बढ़ा सैलानियों का रुख

16 Nov 2026

भरवाई: सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल में हुआ विशेष कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने पत्रकार बनकर पूछे सवाल।

16 Nov 2026

फरीदाबाद: कूड़ा गाड़ी से शवगृह पहुंचा शव, स्वास्थ्य विभाग पर आरोप; विवाद पर सीएमओ ने दी सफाई

16 Nov 2026

Video: लखनऊ में बायोमीट्रिक के लिए बुलाया, साइट बंद होने पर भड़के छात्र

16 Nov 2026

Video: स्वदेश भट्टाचार्य की श्रद्धांजलि सभा में दी गई पुष्पांजलि

16 Nov 2026

Video: आईआईएम रोड पर धंसी सर्विस लेन, एक किलोमीटर में 7-8 जगह गड्ढे; हादसे का खतरा

16 Nov 2026

Video: बिना घड़ी के यहां पता चलता है समय, ज्योर्तिविज्ञान विभाग की छत पर लगा 'सम्राट यंत्र'

16 Nov 2026

शिमला: ठियोग-कोटखाई में चिट्टे की सप्लाई करने वाला मुख्य आरोपी हरियाणा से गिरफ्तार, 49 ग्राम हेरोइन और 1.02 लाख रुपये बरामद

16 Nov 2026

भोपाल: सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई से ठीक पहले फिर धधकी आदमपुर कचरा खंती, 20 फीट ऊंची उठी लपटें, जहरीला धुआं फैला

16 Nov 2026

छठ महापर्व पर मऊ के घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब

16 Nov 2026

कुल्लू: भुंतर-मणिकर्ण मार्ग पर 20 मीटर नीचे गिरी टेंपो ट्रैवलर, 12 पर्यटक घायल

16 Nov 2026

92 एकड़ जमीन घोटाला: पूर्व ADC जेल भेजे, ED ने 31 खाते फ्रीज किए

16 Nov 2026

हरनाम दास पुरा श्मशान घाट पर 50 लाख की ग्रांट से विवाद

16 Nov 2026

वीडियो: गांधी चौक पर गरजे पेंशनर, 17 सूत्री मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

ऊना: बसोली में छठे मेमोरियल क्रिकेट कप में पहुंचे विधायक विवेक शर्मा, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

16 Nov 2026

अलीगढ़ में अमर उजाला अमित मिश्रा म्यूजिकल नाइट झलकियां

16 Nov 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed