{"_id":"672a316e208d6e7c1605a315","slug":"the-python-was-roaming-in-the-farmers-field-tikamgarh-news-c-1-1-noi1349-2286156-2024-11-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"Tikamgarh News: किसान की खेत में मिला अजगर, सर्प प्रेमी ने पकड़कर जंगल में छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tikamgarh News: किसान की खेत में मिला अजगर, सर्प प्रेमी ने पकड़कर जंगल में छोड़ा
टीकमगढ़ जिले के सापोंन गांव में एक अजगर को खेत में घूमता देख किसान ने तुरंत सर्प प्रेमी अमर सिंह को सूचना दी। अमर सिंह मौके पर पहुंचे और अजगर का सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर उसे जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया।
मंगलवार की सुबह टीकमगढ़ जिले के बड़ा गांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सापोंन गांव में किसान मुन्नालाल अहिरवार ने अपने खेत के पास एक बड़े अजगर को देखा। किसान ने तुरंत स्नेक सेवर अमर सिंह लोधी को सूचना दी। अमर सिंह बाइक से मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से अजगर को पकड़ लिया। अजगर की लंबाई लगभग 12 फीट और वजन करीब 25 किलो था। ग्रामीणों ने अजगर को देखने के लिए भीड़ लगा दी और उसके साथ सेल्फी भी ली।
अमर सिंह ने बताया कि ग्रामीणों के सहयोग से अजगर को एक बोरी में बंद कर पास के फॉरेस्ट एरिया में सुरक्षित तरीके से छोड़ दिया गया। उन्होंने बताया कि अब तक वह सैकड़ों अजगरों का रेस्क्यू कर उन्हें जंगल में छोड़ चुके हैं। यह कार्य वे निशुल्क करते हैं और सूचना मिलते ही अपने खर्चे पर बाइक से पहुंचते हैं।
अमर सिंह ने लोगों से अपील की है कि यदि उन्हें कहीं भी सांप या अजगर दिखे, तो उसे मारने की बजाय उन्हें या वन विभाग को सूचना दें, ताकि सांप को सुरक्षित जंगल में छोड़ा जा सके। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संतुलन के लिए पृथ्वी पर सांपों का होना जरूरी है, इसलिए उन्हें मारने के बजाय रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा जाना चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।