{"_id":"6729feefb465ace019016a52","slug":"video-83-year-old-swadesh-sharma-donated-her-body-to-jims-after-her-death","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : मरने के बाद अब मेडिकल छात्रों के काम आएगी स्वदेश की देह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : मरने के बाद अब मेडिकल छात्रों के काम आएगी स्वदेश की देह
बुलंदशहर की रहने वालीं सेवानिवृत्त शिक्षिका स्वदेश शर्मा के निधन के बाद उनके परिजनों ने उनकी देह को राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) के एनॉटमी विभाग को दान किया। सोमवार को परिजन जिम्स आए और देहदान की औपचारिकताएं पूरी कीं। उनके पार्थिव शरीर का उपयोग मेडिकल के छात्रों की पढ़ाई के लिए किया जाएगा। स्वदेश शर्मा का 83 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। वह बुलंदशहर के सिकंदराबाद की हीरा कॉलोनी की रहने वाली थीं। गत 2 नवंबर को सिकंदराराऊ के ही स्थानीय अस्पताल में उनका निधन हो गया था। जिम्स की एनॉटमी विभाग की प्रमुख डॉ. रंजना वर्मा कहती हैं कि दधीचि देहदान संस्था के माध्यम से इस काम में सहयोग किया गया। स्वदेश शर्मा ने अपने जीवन काल में ही अपने देहदान की सभी औपचारिकताएं पूरी कर दी थीं। उनकी इच्छा का सम्मान रखते हुए परिजनों ने सोमवार को यहां आकर सभी औपचारिकताएं पूरी की। जिम्स में मेडिकल के 100 छात्रों के लिए अब 4 देह उपलब्ध हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।