फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Protest outside the Superintendent of Police's office against the misconduct of a Police Sub-Inspector.

टीकमगढ़ में एसआई की अभद्रता पर हंगामा: एसपी ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे हिंदूवादी संगठन; राजवीर यादव लाइन हाजिर

Sun, 11 Oct 2026 08:46 PM IST
टीकमगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़ Published by: टीकमगढ़ ब्यूरो Updated Sun, 11 Oct 2026 08:46 PM IST
Protest outside the Superintendent of Police's office against the misconduct of a Police Sub-Inspector.
टीकमगढ़  शहर के कटरा बाजार में नवदुर्गा पंडाल लगाने के दौरान पुलिस सब इंस्पेक्टर के कथित अभद्र व्यवहार को लेकर रविवार को जमकर हंगामा हुआ। विरोध में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और आरएसएस के कार्यकर्ता एसपी कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए।

प्रदर्शनकारियों ने सब इंस्पेक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए चेतावनी दी कि कार्रवाई नहीं होने पर दुर्गा पंडालों के पट नहीं खोले जाएंगे। बढ़ते विरोध के बाद पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया।

शनिवार रात की है घटना
मामला कोतवाली थाने में पदस्थ सब इंस्पेक्टर राजवीर यादव से जुड़ा है। जानकारी के अनुसार, शनिवार रात कटरा बाजार में नवदुर्गा पंडाल लगाने के दौरान सब इंस्पेक्टर और नवदुर्गा समिति के सदस्यों के बीच विवाद हो गया। समिति के लोगों ने आरोप लगाया कि इस दौरान एसआई ने उनके साथ गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार किया। घटना से नाराज हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने रविवार को एसपी कार्यालय के बाहर धरना शुरू कर दिया।

प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। नवदुर्गा समिति के सदस्यों ने भी स्पष्ट किया कि जब तक मामले में कार्रवाई नहीं होती, तब तक दुर्गा पंडालों के पट नहीं खोले जाएंगे। इससे नवरात्र के दौरान धार्मिक आयोजन प्रभावित होने की आशंका भी जताई गई।

ये भी पढ़ें- मध्य प्रदेश: हर सरकार को बनानी पड़ेंगी लाड़ली बहना जैसी योजनाएं, शिवराज बोले-बहनें नाराज हुई, तो खैर नहीं

विरोध के बाद एसआई को हटाया
धरने की जानकारी मिलने पर पुलिस अधिकारी प्रदर्शनकारियों को समझाने में जुटे रहे। हिंदूवादी संगठनों के विरोध के बाद एडिशनल एसपी विक्रम सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक सुधीर अग्रवाल के निर्देश पर सब इंस्पेक्टर राजवीर यादव को कोतवाली थाने से हटाकर लाइन हाजिर कर दिया गया है। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा दिए गए ज्ञापन के आधार पर मामले की जांच के निर्देश भी दिए गए हैं। जांच के निष्कर्षों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

प्रदर्शन में बजरंग दल के जिला संयोजक निलेश उटमालिया, अशोक सेन, बजरंग अखाड़ा प्रमुख राजकुमार सोनी, ऋषि अवस्थी, विवेक चौरसिया, अजय सिंह गौर, सनी सिंधी सहित नवदुर्गा समिति के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

मेरठ: विकास नहीं तो वोट नहीं, कृष्णानगर के लोगों ने लिया फैसला, किया प्रदर्शन

11 Oct 2026

दिल्ली: आरके आश्रम मेट्रो स्टेशन पर आइसा के मार्च के दौरान कार्रवाई, कई प्रदर्शनकारी हिरासत में लिए गए

11 Oct 2026

कानपुर में पिकअप ने स्कूटी सवार को टक्कर मारकर 500 मीटर तक घसीटा

11 Oct 2026

सोलन में झमाझम बारिश से पांच से छह डिग्री लुढ़का तापमान, ठंड बढ़ी

11 Oct 2026

VIDEO: बंगाली क्लब में दुर्गा पूजा की तैयारी, शस्त्र पूजा के बाद शुरू होगी आराधना

11 Oct 2026
विज्ञापन

VIDEO: कांग्रेस कार्यालय पहुंचीं पार्टी की नवनियुक्त अध्यक्ष आराधना मिश्रा, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

11 Oct 2026

VIDEO: 85 वर्षों से चल रही है दुर्गा पूजा की परंपरा, अलग-अलग थीम पर सजाया जाता है पंडाल

11 Oct 2026
विज्ञापन

हिमाचल में लेक्चरर संघ की मांग- जल्द जारी हो डीए एरियर और मेडिकल बिलों का भुगतान

11 Oct 2026

रामपुर बुशहर: 11 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित श्राईकोटी माता मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने नवाया शीश

11 Oct 2026

अलीगढ़ के मनोज ने किया नाम रोशन, राष्ट्रीय पुलिस कुश्ती प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक

11 Oct 2026

दिल्ली में प्रदर्शन पर पुलिस की पैनी नजर, भीड़ जुटते ही लोगों को हटाया जा रहा; देखें ग्राउंड रिपोर्ट

11 Oct 2026

रामपुर में किसान सभा का 17वां राज्य सम्मेलन कल से, सिंघा बोले- कमजोर हो रही लोकतांत्रिक व्यवस्था

11 Oct 2026

देहरादून में हादसे में बिलासपुर के सीआरपीएफ जवान बलवंत सिंह ठाकुर की मौत, 8 माह की बेटी के सिर से उठा पिता का साया

11 Oct 2026

बादली में स्पीड ब्रेकर ठीक करवाने पहुंचे ग्रामीण, अधिकारियों से मिला सिर्फ फोन नंबर

फतेहाबाद में थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए जुटाया 35 यूनिट रक्त, शिविर में लोगों ने किया दान

11 Oct 2026

झज्जर में कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार और पूर्व मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने विजेता खिलाड़ी अमन सहरावत को किया सम्मानित

शिमला के रित्विक सेक्टू बने ‘ब्रेन ऑफ हिमाचल-2026’ के ओवरऑल विजेता, इनाम में मिली नई कार

11 Oct 2026

हांसी मंडी में चार दिन से पीआर धान की सरकारी खरीद ठप, किसान परेशान

11 Oct 2026

बिलासपुर: बारिश भी नहीं डिगा पाई श्रद्धालुओं की आस्था, बडोल माता मंदिर में पहले नवरात्र पर 2 हजार ने किए दर्शन

11 Oct 2026

अयोध्या के रुदौली में संविदा कर्मियों की हड़ताल से प्रभावित हुआ आरोग्य मेला

11 Oct 2026

दिल्ली में प्रदर्शन को लेकर क्या है माहौल? सीजेपी के आंदोलन और पुलिस की कार्रवाई पर लोगों ने रखी अपनी राय

11 Oct 2026

अभिजीत दीपके की हिरासत के वक्त फ्लाइट में थे सुबोध, अमर उजाला से खास बातचीत में बताई अपनी राय

11 Oct 2026

फतेहाबाद के टोहाना में धूमधाम से मनाई गई महाराजा अग्रसेन जयंती, राम भवन में होगा कार्यक्रम

11 Oct 2026

कुल्लू: मनाली में पहली हिमालयन मैराथन का रोमांच, 700 धावकों ने लगाई दौड़; एसपी अभिषेक शेखर भी दौड़े 10 किमी

11 Oct 2026

बारिश से किसानों की बढ़ी चिंता, मोगा मंडी में खुले में पड़ी खरीदी गई धान की फसल; पुख्ता इंतजाम नहीं, दोबारा बारिश से भारी नुकसान का डर

बहराइच में सरयू में डूबे बालक का तीसरे दिन भी नहीं मिला सुराग, परिजनों ने मार्ग जाम कर किया प्रदर्शन

11 Oct 2026

दिल्ली: जंतर-मंतर से तीन किलोमीटर दूर शंकर रोड सर्कल पर कड़ी सुरक्षा, जांच के बाद ही मिल रही आगे जाने की अनुमति

11 Oct 2026

हिरासत में कई प्रदर्शनकारी, पुलिस ने दर्ज कीं 22 एफआईआर

11 Oct 2026

एमपी: मुरैना में मकान से 45 पेटी अवैध शराब बरामद, कीमत दो लाख रुपये; मुख्य आरोपी फरार

11 Oct 2026

बारिश से बचाव के लिए हावड़ा रोड दाना मंडी में तिरपाल से ढकी धान की फसल

11 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed