फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP: Narsinghpur to Benefit from Jabalpur Metro Area; CM Gifts Children a New Sandipani School

एमपी: नरसिंहपुर को जबलपुर मेट्रोपोलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी, सीएम ने बच्चों को गिफ्ट किया सांदीपनि स्कूल

Sun, 11 Oct 2026 04:29 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Sun, 11 Oct 2026 04:29 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर को जबलपुर मेट्रोपोलिटन एरिया का लाभ देने की तैयारी है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 540 करोड़ रुपये से सड़क उन्नयन, नर्मदा के वरमान घाट पर रिवर फ्रंट और जिले में गीता भवन बनाने सहित कई घोषणाएं कीं। कार्यक्रम में 42.52 करोड़ रुपये से बने सांदीपनि उत्कृष्ट विद्यालय का लोकार्पण किया गया। वहीं, प्रदेश के 35.56 लाख से अधिक पेंशन हितग्राहियों के खातों में 213.41 करोड़ रुपये अंतरित किए गए। 

विज्ञापन
MP: Narsinghpur to Benefit from Jabalpur Metro Area; CM Gifts Children a New Sandipani School
नरसिंहपुर के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश में विकास की नई योजनाओं के बीच नरसिंहपुर को जबलपुर मेट्रोपोलिटन एरिया का लाभ देने की तैयारी है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रविवार को नरसिंहपुर में आयोजित कार्यक्रम में इसकी घोषणा की। जिले में गोटेगांव-नरसिंहपुर-पिपरिया मार्ग के उन्नयन पर 540 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा नर्मदा के वरमान घाट पर रिवर फ्रंट, नरसिंहपुर में गीता भवन और एकांत वन कॉरिडोर विकसित करने की भी घोषणा की गई। इन परियोजनाओं से जिले में आवागमन, पर्यटन और धार्मिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नरसिंहपुर को जबलपुर मेट्रोपोलिटन एरिया से जोड़ने का लाभ मिलेगा। उन्होंने खेरी नाका से रेलवे स्टेशन तक प्रमुख मार्ग बनाने की भी घोषणा की। हालांकि, इन परियोजनाओं की समयसीमा और क्रियान्वयन का विस्तृत खाका सामने आना बाकी है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  एमपी: सीएम बोले-राहुल गांधी सत्ता के लिए बेचैन, चुनाव आयोग पर आरोप लगाने से पहले कांग्रेस अपना इतिहास देखे
विज्ञापन


95 करोड़ के 21 विकास कार्यों का भूमि-पूजन
मुख्यमंत्री ने जिले में 42.52 करोड़ रुपये की लागत से तैयार शासकीय सांदीपनि उत्कृष्ट विद्यालय के नए भवन का लोकार्पण किया। विद्यालय में बच्चों के आवागमन के लिए बस सेवा भी शुरू की गई। इसके साथ ही जिले को करीब 95 करोड़ रुपये लागत के 21 विकास कार्यों के भूमि-पूजन की सौगात दी गई। जल जीवन मिशन के तहत जिले के 50 गांवों में 23.17 करोड़ रुपये की लागत से नल से जल पहुंचाने की योजना का भी उल्लेख किया गया। चार सड़कों और शासकीय हाईस्कूल कल्याणपुर का लोकार्पण भी किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  एमपी: 10 से ज्यादा जिलों के कलेक्टर बदलने की तैयारी, 2017 बैच के अफसरों को मिल सकती है कमान


35.56 लाख पेंशन हितग्राहियों के खातों में पहुंचे 213 करोड़
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने प्रदेश के 35.56 लाख से अधिक सामाजिक सुरक्षा पेंशन हितग्राहियों के खातों में 213.41 करोड़ रुपये अंतरित किए। स्वामित्व योजना के हितग्राहियों को संपत्ति के मालिकाना हक के प्रमाण पत्र भी दिए गए। मुख्यमंत्री ने वरिष्ठजनों का सम्मान कर उन्हें पुष्प और वस्त्र भेंट किए। 

ये भी पढ़ें- एमपी: मोहन यादव का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- अराजकता फैला रहे, विपक्ष को आत्ममंथन की जरूरत

अगले साल एक लाख से अधिक पदों पर भर्ती का दावा
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में युवाओं को रोजगार देने के लिए सरकारी भर्तियों की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। उनके मुताबिक, राज्य में 85 हजार नई नियुक्तियां की गई हैं और जल्द ही एक लाख से अधिक नए पदों पर भर्ती की जाएगी। वर्ष 2027 को युवा वर्ष के रूप में मनाया जाएगा और उस साल पीएससी की परीक्षा दो बार आयोजित करने की योजना है। उन्होंने अगले साल 12 नए मेडिकल कॉलेज खोलने की भी बात कही। 

ये भी पढ़ें-  एमपी में ओबीसी आरक्षण पर सियासी संग्राम तेज: कमलनाथ का भाजपा पर हमला, 27% आरक्षण बहाल करने की मांग

दूध उत्पादन 50 प्रतिशत तक बढ़ाने का लक्ष्य
मुख्यमंत्री ने पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए दीपावली के अवसर पर प्रदेश के सभी विकासखंडों में पशुपालक प्रतियोगिताएं आयोजित करने की घोषणा की। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार एक लाख, दूसरे स्थान पर 50 हजार और तीसरे स्थान पर 25 हजार रुपये दिए जाएंगे। सरकार ने प्रदेश में दूध उत्पादन को मौजूदा 12 प्रतिशत से बढ़ाकर 50 प्रतिशत तक ले जाने का लक्ष्य रखा है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने सांदीपनि विद्यालय के विद्यार्थियों से भी संवाद किया। उन्होंने बच्चों से उनकी पढ़ाई और भविष्य के लक्ष्यों के बारे में बात की। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी स्कूलों में बेहतर शिक्षा और सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed