{"_id":"67349652c86c45c0170906ff","slug":"girls-standing-in-line-for-fertilizers-were-beaten-up-tikamgarh-news-c-1-1-noi1349-2311712-2024-11-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"Tikamgarh News: खाद लेने लाइन में लगी लड़कियों के साथ पुलिस ने कर दी मारपीट, जमकर हुआ हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tikamgarh News: खाद लेने लाइन में लगी लड़कियों के साथ पुलिस ने कर दी मारपीट, जमकर हुआ हंगामा
टीकमगढ़ जिले की कृषि उपज मंडी में खाद वितरण के दौरान बुधवार को हंगामा हो गया। खाद के लिए लाइन में खड़ी लड़कियों के साथ एक महिला पुलिसकर्मी ने कथित रूप से मारपीट की, जिसके बाद किसानों में आक्रोश फैल गया। विवाद की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल और एसडीएम संजय दुबे मौके पर पहुंचे और स्थिति को शांत कराया। पिछले 15 दिनों से खाद की कमी के चलते जिले में वितरण केंद्रों पर आए दिन विवाद हो रहे हैं।
घटना के संबंध में नेहा लोधी नामक लड़की ने आरोप लगाया कि महिला पुलिसकर्मी चंद्रमुखी ने पहले उससे खाद दिलाने के नाम पर 500 रुपये लिए थे, लेकिन पैसे वापस मांगने पर उसे मारपीट का सामना करना पड़ा। नेहा ने बताया कि वह टीकमगढ़ जिले के डूडा गांव से है और पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती की भतीजी है। मारपीट के दौरान उसके सिर और पीठ में चोट आई है, जिसके बाद उसने इस मामले की लिखित शिकायत एसडीएम से की है।
एसडीएम संजय दुबे ने बताया कि विवाद की जानकारी मिलते ही प्रशासन मौके पर पहुंचा और महिला आरक्षक एवं नेहा के बीच समझौता करा दिया गया। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षक तेज आवाज में बात कर रही थी, जिससे विवाद बढ़ गया। हालांकि, वायरल हो रहे वीडियो में महिला पुलिसकर्मी को अपना बैच नंबर छिपाते हुए देखा जा सकता है और किसान आरोप लगा रहे हैं कि उसने पैसे लिए थे। इस घटना के बाद मंडी में किसानों और स्थानीय लोगों में असंतोष बना हुआ है। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि खाद वितरण की प्रक्रिया को सुव्यवस्थित किया जाएगा ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।