फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Collector terminates services of data operator over a fake birth certificate issued by Tikamgarh

टीकमगढ़: जिला अस्पताल के नाम से नवजात का फर्जी जन्म प्रमाण पत्र! डाटा एंट्री ऑपरेटर की सेवाएं समाप्त

Sun, 20 Sep 2026 06:01 PM IST
टीकमगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़ Published by: टीकमगढ़ ब्यूरो Updated Sun, 20 Sep 2026 06:01 PM IST
Collector terminates services of data operator over a fake birth certificate issued by Tikamgarh

जिला अस्पताल टीकमगढ़ के नाम से नवजात बच्चे का कथित फर्जी जन्म प्रमाण पत्र जारी होने का मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जांच में मामला सामने आने पर कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय के निर्देश पर जिला अस्पताल में पदस्थ डाटा एंट्री ऑपरेटर की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। वहीं, जन्म प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया में नोडल अधिकारी की भूमिका की भी जांच के निर्देश दिए गए हैं।

मामला खरगापुर निवासी काजल नायक से जुड़ा है। जानकारी के अनुसार, काजल नायक को प्रसव पीड़ा के बाद 8 अगस्त को खरगापुर स्थित निजी नर्सिंग होम जीवन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। यहीं उन्होंने नवजात को जन्म दिया। अस्पताल से उन्हें 11 अगस्त को छुट्टी दे दी गई। इसके बाद 13 अगस्त को नवजात का जन्म प्रमाण पत्र जारी किया गया। प्रमाण पत्र में बच्चे का जन्म स्थान जिला अस्पताल टीकमगढ़ दर्ज किया गया था।

मामले की जानकारी उस समय सामने आई, जब आशा कार्यकर्ता नवजात के जन्म से संबंधित एंट्री कराने के लिए जिला अस्पताल पहुंचीं। दस्तावेजों में दर्ज जन्म स्थान और वास्तविक जन्म स्थान की जानकारी में अंतर मिलने के बाद मामला अधिकारियों के संज्ञान में आया। शुरुआती पड़ताल में जिला अस्पताल के नाम से जन्म प्रमाण पत्र जारी किए जाने की बात सामने आई।

मामले को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय ने शनिवार को एसडीएम संस्कृति लिटोरिया को पूरे प्रकरण की जांच के निर्देश दिए हैं। जांच में यह पता लगाया जाएगा कि जन्म प्रमाण पत्र किस प्रक्रिया के तहत जारी हुआ, रिकॉर्ड में नवजात का जन्म स्थान जिला अस्पताल कैसे दर्ज किया गया और प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया में किन लोगों की भूमिका रही।

ये भी पढ़ें- एमपी: नाबालिग बच्चियों की गुमशुदगी ने बढ़ाई चिंता: तीन साल में 36 हजार से ज्यादा मामले; दिल्ली तक पहुंचा मामला

प्रशासन ने प्रारंभिक कार्रवाई करते हुए डाटा एंट्री ऑपरेटर की सेवाएं समाप्त कर दी हैं। साथ ही, जन्म प्रमाण पत्र विभाग के नोडल अधिकारी की भूमिका की जांच भी की जा रही है। प्रशासन का कहना है कि जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद जिम्मेदार पाए जाने वाले अन्य लोगों के खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

यह मामला सामने आने के बाद जन्म प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया और अस्पताल के रिकॉर्ड की निगरानी को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

बिलासपुर: मुकदमों से भाजपा कार्यकर्ताओं का मनोबल नहीं टूटेगा, जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर हमला

20 Sep 2026

अनूपपुर: केवई नदी में नहाने के दौरान डूबा 15 वर्षीय किशोर, 13 घंटे बाद मिला शव; रातभर चला अभियान

20 Sep 2026

वीडियो: कुल्लू में आया सैलाब, आधी रात 15 घरों में घुसा मलबा और पानी; लोगों ने भागकर बचाई जान

20 Sep 2026

हिसार में उल्लास परीक्षा में माता-पिता को परीक्षा दिलाने बच्चे लेकर पहुंचे, बोले- पढ़ेंगे तो अपने फैसले खुद ले सकेंगे

20 Sep 2026

झज्जर के बेरी में स्वस्थ कदम यात्रा के जरिए स्वस्थ समाज का संदेश, ग्रामीणों से अभियान में जुड़ने का आह्वान

विज्ञापन

सीहोर: झरखेड़ा दुकान घोटाले में FIR आखिर क्यों नहीं? CEO का पत्र भी छह माह से पुलिस फाइलों में कैद; जानें

20 Sep 2026

पंजाब यूनिवर्सिटी में सीनेट चुनाव के लिए मतदान हुआ शुरू

20 Sep 2026
विज्ञापन

कानपुर: तेज रफ्तार कार को बचाने में गहरी खाई में पलटी 112 पीआरवी

20 Sep 2026

यूपी बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री संदीप सिंह के आवास पर प्रदर्शन करने वाले दिव्यांग ने गाया भावुक गाना

20 Sep 2026

शामली: भाजपा सभासद अनिल उपाध्याय को लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, पालिका अध्यक्ष बोले- मेरा कोई हाथ नहीं

20 Sep 2026

यूपी बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री संदीप सिंह के अलीगढ़ आवास पर धरना-प्रदर्शन जारी

20 Sep 2026

शामली: भाजपा सभासद अनिल उपाध्याय को लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, पालिका अध्यक्ष अरविंद संगल पर लगाया साजिश का आरोप

20 Sep 2026

मंजीत सिंह की मौत के बाद परिजनों का बुरा हाल

20 Sep 2026

मंडी: 24 दिन में इलेक्ट्रिक बसों ने बचाए 19.32 लाख रुपये, शांत और आरामदायक सफर ने यात्रियों का जीता दिल

20 Sep 2026

राजस्थान से मानसून की विदाई शुरू, पश्चिमी इलाकों में बढ़ी गर्मी; दक्षिण-पूर्व में बारिश का दौर जारी

20 Sep 2026

सेक्टर 26 के श्री गुरु गोविंद सिंह कॉलेज में सीनेट चुनाव मतदान हुआ शुरू

20 Sep 2026

भिवानी में विश्व सफाई दिवस पर जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग परिसर में की सफाई

20 Sep 2026

जींद में सीएम फ्लाइंग की छापेमारी में दो मकानों से 147 पेटी पटाखे बरामद, त्योहारी सीजन के लिए किराये के मकानों में रखा था स्टॉक

20 Sep 2026

VIDEO: फूलों की पालकी में निकलीं राधारानी, अभिषेक से गूंजा राधे-राधे

20 Sep 2026

गुरुग्राम में अनैतिक तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, पति-पत्नी गिरफ्तार

20 Sep 2026

पठानकोट में पानी में मिली संदिग्ध मिसाइलनुमा वस्तु, इलाके में मची सनसनी

चंडीगढ़: सीनेट चुनाव के लिए शुरू हुआ मतदान

20 Sep 2026

औरैया में बेखौफ चोरों का तांडव, दुकान में छत के रास्ते 55 हजार और माल की चोरी

20 Sep 2026

लखनऊ में नगर निगम की कूड़ा गाड़ी की टक्कर से राजमिस्त्री की मौत

20 Sep 2026

VIDEO: आगरा में यूजीसी के विरोध में धरना, ट्रैक्टर मार्च निकालने का एलान

20 Sep 2026

हमीरपुर बाजार में रेहड़ी से भुने चने चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदात

सोलन में गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे, श्री सिद्धिविनायक सेवा मंडल ने निकाली भव्य शोभायात्रा

20 Sep 2026

डंपर की टक्कर से पलटी कार, आग लगने से पूरी तरह जली

20 Sep 2026

एमपी: महू-नीमच हाईवे पर डिवाइडर से टकराकर पलटी कार, आग लगने से पहले पांचों सवार बाहर निकले

20 Sep 2026

अयोध्या में सूर्यकुंड मंदिर में दर्शन को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

20 Sep 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed