फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Villagers set out to lay siege to the tehsil office with a herd of stray cattle

मध्य प्रदेश: आवारा मवेशियों से परेशान ग्रामीणों का अनोखा प्रदर्शन, सैकड़ों गाय-बैलों के साथ पहुंचे तहसील

Tue, 01 Sep 2026 10:08 AM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Tue, 01 Sep 2026 10:08 AM IST
Villagers set out to lay siege to the tehsil office with a herd of stray cattle
ब्यौहारी में खेतों में फसलों को नुकसान पहुंचा रहे आवारा मवेशियों की समस्या को लेकर सोमवार को ग्रामीणों ने अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। सात से अधिक गांवों से सैकड़ों मवेशियों को एकत्र कर ग्रामीण उन्हें लेकर तहसील कार्यालय की ओर निकल पड़े। सड़क पर एक साथ बड़ी संख्या में मवेशियों का झुंड देखकर राहगीर भी हैरान रह गए। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन सक्रिय हुआ और अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मवेशियों को आगे बढ़ने से रोक दिया।

पहले ही दे दी थी प्रशासन को आंदोलन की सूचना
प्रदर्शन का नेतृत्व जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक-2 के सदस्य ने किया। उन्होंने एसडीएम ब्यौहारी को पहले ही पत्र सौंपकर 31 अगस्त की सुबह छह बजे से मवेशियों को एकत्र कर तहसील कार्यालय पहुंचने की जानकारी दी थी। पत्र में यह भी कहा गया था कि जब तक समस्या के समाधान के लिए ठोस कदम नहीं उठाए जाते, तब तक विरोध जारी रहेगा।

खेतों में फसल और सड़कों पर मवेशियों का कब्जा
ग्रामीणों का कहना है कि जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक-2 की 22 पंचायतों में आवारा मवेशियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। दिनभर सड़कों पर घूमने वाले मवेशी रात में खेतों में पहुंचकर किसानों की खड़ी फसल को नुकसान पहुंचाते हैं। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

गौशालाओं की कमी को बताया समस्या की बड़ी वजह
ग्रामीणों के मुताबिक, इस समस्या का बड़ा कारण पर्याप्त संख्या में गौशालाओं का नहीं होना है। उनका कहना है कि जब तक आवारा गौवंश के लिए स्थायी व्यवस्था नहीं होगी, तब तक किसानों को राहत नहीं मिलेगी। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से क्षेत्र में नई गौशालाओं का निर्माण कराने की मांग की। उनका कहना है कि गांवों में गौठान और चारागाह के लिए पहले से सुरक्षित जमीन उपलब्ध है, जिसका उपयोग गौशालाएं बनाने में किया जा सकता है। ग्रामीणों ने गौवंश को सुरक्षित रखने के साथ किसानों की फसलों को बचाने के लिए स्थायी व्यवस्था लागू करने की मांग रखी।

सैकड़ों मवेशियों का काफिला देख प्रशासन के हाथ-पांव फूले
बुड़वा, बुड़ा, रामपुरा, कुठिया, जगमल, करौंदिया समेत आसपास के गांवों से मवेशियों को एकत्र किया गया था। जैसे ही इनके तहसील कार्यालय की ओर बढ़ने की सूचना प्रशासन को मिली, पुलिस बल और अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

यह भी पढ़ें: 'शाह' की बलि लेकर कांग्रेस को 'विजय' नहीं देगी BJP, केस न चलाने की आखिर सरकार की क्या है मजबूरी?

बड़ी संख्या में मवेशियों के कारण सड़क पर स्थिति असामान्य हो गई। पुलिसकर्मी मवेशियों को हटाते और नियंत्रित करते नजर आए। इसके बाद अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को रास्ते में ही रोककर बातचीत की। प्रदर्शनकारियों ने साफ कहा कि किसानों की फसल और गौवंश दोनों की सुरक्षा के लिए प्रशासन को स्थायी समाधान करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO: भाजपा अनुसूचित मोर्चा पदाधिकारियों ने कांग्रेस का पुतला फूंका, शुद्धिकरण के नाम पर समाज को बांटने की साजिश का आरोप

31 Aug 2026

बनबसा में सीएम धामी का युवा संवाद: नशे व शिक्षा पर बेबाक चर्चा, टनकपुर में परीक्षा केंद्र की मांग; कांग्रेस पर भी साधा निशाना

31 Aug 2026

निषाद समाज की जातियों को विमुक्त जाति में शामिल करने की मांग; VIDEO

31 Aug 2026

VIDEO: हल्द्वानी में गूंजा देववाणी का जयघोष, मेयर गजराज ने किया संस्कृत शोभायात्रा का शुभारंभ

31 Aug 2026

सन्नपुरा गांव में लकड़बग्घे का हमला, सुनील ने हिम्मत दिखाकर बचाई जान, चचेरा भाई भी बाल-बाल बचा

31 Aug 2026
विज्ञापन

VIDEO: क्रिकेट ट्रायल में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

31 Aug 2026

छह माह से जलभराव, सड़क पर ग्रामीणों ने रोपा धान, जताया विरोध; VIDEO

31 Aug 2026
विज्ञापन

खतरे के निशान से सिर्फ 85 सेमी दूर सोन नदी; VIDEO

31 Aug 2026

तीज महोत्सव में महिलाओं ने बिखेरे रंग, श्रेया बनीं मिसेज तीज; VIDEO

31 Aug 2026

कनहर बांध का जलस्तर फिर 262 के पार, 10 फाटक खुले, 4 बंद हुए; VIDEO

31 Aug 2026

यूजीसी के नए प्रावधानों को वापस लेने की मांग को लेकर प्रदर्शन; VIDEO

31 Aug 2026

ब्राह्मण एकता परिषद ने किया प्रदर्शन; VIDEO

31 Aug 2026

बारिश से थाना परिसर जलमग्न, फरियादियों और पुलिसकर्मियों की बढ़ी परेशानी; VIDEO

31 Aug 2026

प्रार्थना सभा में छात्रा ने किया समाचार वाचन; VIDEO

31 Aug 2026

300 विद्यार्थियों ने पूछे यातायात, साइबर अपराध और महिला सुरक्षा से जुड़े सवाल; VIDEO

31 Aug 2026

बुरहानपुर: गांव के बाहर नवजात का शव मिलने से हड़कंप, पानी की टंकी के पास पड़ा मिला मासूम

31 Aug 2026

VIDEO: भीमताल में राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा नेता ने सौंपी तहरीर

31 Aug 2026

लखनऊ: रुदौली से आया युवक टॉवर पर चढ़ा, पुलिस ने समझाकर उतारा

31 Aug 2026

फरीदाबाद में खेल दिवस पर तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दम दिखाया

31 Aug 2026

कानपुर से 20 मिनट में हेलीकॉप्टर से फरीदाबाद अस्पताल पहुंचा मरीज

31 Aug 2026

फतेहाबाद में पुरानी रंजिश में बाइक सवार पर हमला, गाड़ी सवार युवकों ने टक्कर मारकर डंडों से पीटा

31 Aug 2026

गुरुग्राम में खेल विभाग की सुस्ती से अधर में लटका चेंजिंग रूम और हॉल का निर्माण कार्य

31 Aug 2026

मशाल जुलूस निकाल सफाई कर्मचारियों ने जताया रोष

रोहतक में हड़ताली सफाई कर्मचारियों ने निकाला मशाल जुलूस

31 Aug 2026

VIDEO: छाता शुगर मिल धरनास्थल पर पुलिस और आंदोलनकारियों में हुई तीखी नोकझोंक, लाठी-डंडे लेकर पहुंचे ग्रामीण

31 Aug 2026

चमोली: भालू ने महिला पर किया हमला, डंडी-कंडी के सहारे ले गए अस्पताल

31 Aug 2026

लुटेरी दुल्हन समेत तीन गिरफ्तार: शादी के नाम पर 4.10 लाख की ठगी, तीन दिन बाद बड़ी बहन बनकर महिला ने कराया फरार

31 Aug 2026

कटनी: बीच सड़क युवक पर बरसे लाठी-डंडे, दौड़ा-दौड़ाकर पीटा; वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने दर्ज की काउंटर FIR

31 Aug 2026

कानपुर: राहुल गांधी पर प्राथमिकी के विरोध में प्रदर्शन, पुलिस से झड़प

31 Aug 2026

बिसावर में पेंट हार्डवेयर दुकान से दो बाल्टियां चोरी, चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद

31 Aug 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed